एक्सप्लोरर

Vice President Election: उपराष्ट्रपति के चुनाव के बीच JDU-RJD का बड़ा बयान, किसने क्या कहा? जानें

Vice President Election 2025: एनडीए से उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन हैं तो वहीं विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी हैं. कांटे का मुकाबला माना जा रहा है, वहीं एनडीए अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है.

उपराष्ट्रपति के चुनाव को लेकर जेडीयू और आरजेडी की ओर से बड़ा बयान सामने आया है. मंगलवार (09 सितंबर, 2025) को संसद में जारी वोटिंग के बीच जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि हम लोगों ने तो कोशिश की थी कि सर्वसम्मति से सीपी राधाकृष्णन चुने जाएं, लेकिन विपक्ष ने उम्मीदवार उतारा. 

नीरज कुमार ने कहा कि राजनीतिक ईर्ष्या के कारण विपक्ष ने ऐसा किया, इसलिए वोटिंग की नौबत आई. उन्होंने कहा कि एनडीए के उम्मीदवार जीतेंगे और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार की हार इसलिए तय हो गई है क्योंकि जिस लालू प्रसाद को वोट देने और चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं है, उनसे विपक्ष के उम्मीदवार ने जाकर मुलाकात की. लालू के घर जाकर साष्टांग दंडवत हो गए. ऐसा करके बी सुदर्शन रेड्डी ने पूरी राजनीतिक व्यवस्था में जो संवैधानिक प्रावधान है, जो न्यायपालिका है, उसके फैसले पर ही सवाल खड़ा कर दिया.

'उपराष्ट्रपति के चुनाव में बड़ा खेला होगा'

उधर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि उपराष्ट्रपति के चुनाव में बड़ा खेला होगा. सत्ता पक्ष के सांसदों का वोट इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को मिलेगा. इस चुनाव में सांसद पार्टी व्हिप में बंधे होने के लिए बाध्य नहीं होते. सत्ता पक्ष के सांसद अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को वोट करेंगे. हम लोगों की जीत तय है. विपक्ष के उम्मीदवार लालू प्रसाद से मिले हैं इसलिए उनकी जीत सुनिश्चित है. दिल्ली में जिस तरह कॉन्स्टिट्यूशन क्लब का चुनाव बीजेपी बनाम बीजेपी था. ये उपराष्ट्रपति चुनाव भी ऐसा ही है. बीजेपी के कई सांसद इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करने वाले हैं.

बता दें कि चुनाव के नतीजे आज (09 सितंबर, 2025) आएंगे. खबर लिखे जाने तक नतीजों की घोषणा नहीं हुई थी. वोटिंग जारी थी. एनडीए से उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन हैं तो वहीं विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी हैं. अकाली दल, बीजू जनता दल एवं भारत राष्ट्र समिति ने इस चुनाव से दूरी बना ली है. कांटे का मुकाबला माना जा रहा है, वहीं एनडीए अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget