एक्सप्लोरर

Bihar Vidhan Sabha Winter Session: CM नीतीश के बयान पर विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, BJP ने किया वॉक आउट

Bihar Vidhan Sabha Winter Session Updates: विधानसभा में बुधवार को बीजेपी ने हंगामा किया. हंगामा के बाद पहली पाली में सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दी गई थी.

Key Events
Bihar Vidhan Sabha Winter Session Live Updates BJP Attack on CM Nitish Kumar Comment Caste Survey 75 Percent Reservation Bihar Vidhan Sabha Winter Session: CM नीतीश के बयान पर विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, BJP ने किया वॉक आउट
सदन में अपनी बात रखते नेता प्रतिपक्ष
Source : वीडियो ग्रैब

Background

Bihar Vidhan Sabha Winter Session: छह नवंबर से शुरू हुए बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है. शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन बुधवार (08 नवंबर) को भी सदन के अंदर और बाहर हंगामा होने की पूरी संभावना है. सीएम नीतीश कुमार के बयान पर आज सदन में बीजेपी की ओर से हंगामा हो सकता है. बीजेपी की महिला विधायक सदन में नीतीश कुमार के बयान पर कड़ा विरोध जता सकती हैं. सदन की कार्यवाही 11 बजे से शुरू होगी.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को जनसंख्या नियंत्रण पर ऐसा बयान दिया था कि बीजेपी के नेता हमलावर हैं. केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने इस्तीफे तक की मांग कर दी है. वहीं तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री के बयान को सही ठहराया है. तेजस्वी ने कहा है कि नीतीश कुमार के बयान को गलत तरीके से नहीं लेना चाहिए. मुख्यमंत्री का बयान सेक्स एजुकेशन को लेकर था.

75 फीसद आरक्षण का प्रस्ताव कैबिनेट से पास

मंगलवार को ही सदन में आर्थिक सामाजिक सर्वे रिपोर्ट पेश की गई. इसके बाद नीतीश कुमार की कैबिनेट ने आरक्षण के दायरे के बढ़ाए जाने वाले प्रस्ताव पर मुहर लगाई थी. राज्य में 75 फीसद आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव कैबिनेट से पास हो गया. 9 नवंबर को बिहार विधानसभा में आरक्षण बढ़ाए जाने का बिल सरकार लाएगी. वहीं बीजेपी ने भी आरक्षण के बढ़ाए जाने पर समर्थन दे दिया है.

पटना में ही हैं आंगनबाड़ी सेविकाएं

वहीं मंगलवार को पटना में आंगनबाड़ी सेविकाओं पर वाटर कैनन से पानी छोड़ा गया था. कई आंगनबाड़ी सेविकाओं को चोट लगी है. वह विधानसभा का घेराव करने के लिए निकली थीं लेकिन पुलिस ने रोक लिया. आंगनबाड़ी सेविकाओं का आरोप है कि तेजस्वी यादव ने चुनाव में वादा किया था कि मानदेय दोगुना किया जाएगा. अब सरकार में आने के बाद भूल गए हैं. अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाएं पटना में ही हैं. मंगलवार को हंगामे के बाद वे पटना में ही रात भर इधर उधर रुकी रहीं. आज फिर हंगामा कर सकती हैं. बीजेपी भी इस मुद्दे को सदन में जोर-शोर से उठा सकती है.                                             

19:46 PM (IST)  •  08 Nov 2023

Vidhan Sabha Live Updates: विधानसभा में कार्यवाही शुरू, बीजेपी ने किया वॉकआउट

बिहार विधानसभा में बुधवार को दूसरी पाली में जमकर हंगामे के बाद सदन को 4.50 बजे तक स्थगित कर दिया गया था. स्थगन के बाद फिर से कार्यवाही शुरू की गई, लेकिन ज्यादा देर नहीं चली. बीजेपी सदन से वॉकआउट कर गई. अब गुरुवार से सदन चलेगा.

14:22 PM (IST)  •  08 Nov 2023

Vidhan Sabha Live Updates: 4.50 तक के लिए सदन स्थगित

दूसरी पाली में कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी ने जोरदार हंगामा किया. सभी बीजेपी विधायक वेल में पहुंचकर हंगामा करने लगे. कागज फाड़कर उछालने लगे. भारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही 4:50 तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
बिहार में सिर्फ 3 लोग सुरक्षित! पप्पू यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा खतरा?
बिहार में सिर्फ 3 लोग सुरक्षित! पप्पू यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा खतरा?
CJP के आंदोलन पर JDU का बड़ा बयान, '100-200 आदमी…'
CJP के आंदोलन पर JDU का बड़ा बयान, '100-200 आदमी…'

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget