एक्सप्लोरर

Bihar Vidhan Sabha Session 2022: बिहार विधानमंडल का सत्र 25 फरवरी से होगा शुरू, कैबिनेट की बैठक में लिया गया फैसला

सत्र की शुरुआत राज्यपाल फागू चौहान के अभिभाषण से होगी. इस दौरान विधानसभा और विधान परिषद के सभी सदस्य एक साथ सभागार में मौजूद रहेंगे.

पटना: प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में मंगलवार को नीतीश कैबिनेट (Nitish Kumar) की बैठक संपन्न हुई. बैठक में कुस छह एजेंडों पर मुहर लगी है. बैठक में ये फैसला लिया गया कि बिहार विधानमंडल का सत्र 25 फरवरी से शुरू होगा. सत्र की शुरुआत राज्यपाल फागू चौहान के अभिभाषण से होगी. इस दौरान विधानसभा और विधान परिषद के सभी सदस्य एक साथ सभागार में मौजूद रहेंगे.

कई मुद्दों पर घेरेगी विपक्ष

गौरतलब है कि अगर तय समय पर विधानमंडल का सत्र शुरू हो जाता है, तो कई मुद्दे ऐसे हैं जिन पर विपक्ष बिहार सरकार को सदन में घरने का काम करेगी. इसमें शराबबंदी कानून में संशोधन, शिक्षक बहाली, महिला सुरक्षा, नीति आयोग की रिपोर्ट, शिक्षकों का बकाया वेतन, विभिन्न विभागों में खाली पद अहम मुद्दे हैं. 

Budget 2022: ‘निर्मला सीतारमण ने हम सभी बिहारवासियों को निराश कर दिया’, केंद्रीय बजट पर बोले JDU नेता उपेंद्र कुशवाहा

कैबिनेट की बैठक में इन एजेंडों पर मुहर लगी है -

1. बिहार विकास मिशन के अंतर्गत मुख्यमंत्री के 'अतिरिक्त परामर्शी' के पद के सृजन को स्वीकृति दी गई है.

2. बिहटा अग्नि प्रशिक्षण संस्थान को क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए आठ लाख 25 हजार की लागत दर पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को परामर्शी के रूप में नामांकन करने के प्रस्ताव पर मंत्री परिषद की स्वीकृति मिली है. इस कार्य से बिहार अग्निशमन सेवा के पदाधिकारियों और कर्मियों की कार्य कुशलता में वृद्धि होगी. 

3. राजधानी पटना के बहादुरपुर थाना के भवन निर्माण के लिए बाजार समिति की प्रस्तावित 50 डेसिमल भूमि और पूर्वी चंपारण जिला के पिपराकोठी थाना के भवन निर्माण के लिए कृषि फार्म की प्रस्तावित 70 डेसिमल भूमि देने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है. 

यह भी पढ़ें -

Corona Guidelines: बिहार में खोले जा सकते हैं स्कूल, शादियों में अभी 50 लोगों की अनुमित, इसमें भी मिल सकती है राहत

Viral Video: बिहार में आज भी हो रहा ‘पकड़ौआ विवाह’, समस्तीपुर के इस वीडियो को देख कह बैठेंगे- अभी भी ऐसा होता है क्या?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget