एक्सप्लोरर

Corona Guidelines: बिहार में खोले जा सकते हैं स्कूल, शादियों में अभी 50 लोगों की अनुमित, इसमें भी मिल सकती है राहत

बिहार में कोरोना के केस काफी कम हो गए हैं. हर दिन मिल रहे नए मरीजों की संख्या भी कम हुई है. बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा भी ले रहा है. ऐसे में दूसरे क्षेत्रों में राहत की उम्मीद है.

Bihar Corona Guidelines: कोरोना वायरस (Coronavirus) को देखते हुए बिहार में 22 जनवरी से छह फरवरी तक फिलहाल पाबंदियां जारी हैं. इसके तहत अभी स्कूल कॉलेज बंद हैं. वहीं शादियों में दोनों पक्षों से कुल 50 लोगों के शामिल होने की ही अनुमति है. डीजे और बारात आदि पर रोक है. वहीं मॉल आदि भी बंद हैं. अब माना जा रहा है कि सात फरवरी से कुछ राहत मिल सकती है. यहां तक कि स्कूल भी खोले जा सकते हैं और शादियों में थोड़ी छूट मिल सकती है. इसके कई कारण भी हैं.  

बिहार में घट रहे कोरोना के केस

स्कूल खोले जाने और कई अन्य क्षेत्रों में लगी बंदिशों में सात फरवरी से छूट मिलने में पहला कारण ये हो सकता है कि बिहार में कोरोना वायरस के केस काफी कम हो गए हैं. हर दिन मिल रहे नए मरीजों की संख्या भी कम हुई है. 90% संक्रमित होम आइसोलेशन में 7 दिन में ठीक हो रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि सात फरवरी से इन क्षेत्रों में राहत मिले.  

यह भी पढ़ें- Bihar Board Intermediate Exam: आज से बिहार बोर्ड के इंटर की परीक्षा, सेंटर पर पहुंचने से पहले जानें जरूरी बातें, नहीं होगी दिक्कत

दूसरे राज्यों में खोले जा रहे स्कूल

वहीं अगर स्कूल खोले जाने को लेकर दूसरी वजह की बात करें तो ये भी है कि कई ऐसे राज्य हैं जहां स्कूल खोले जा चुके हैं. महाराष्ट्र और कर्नाटक सहित देश के आधा दर्जनों राज्यों में बिहार से अधिक संक्रमण था. कोरोना का खतरा भी काफी अधिक रहा है, इसके बाद भी स्कूल खोले जा रहे हैं. ऐसे में इस बार बिहार में क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में स्कूलों के खोले जाने को लेकर निर्णय लिया जा सकता है.

शिक्षा विभाग भी दे चुका है संकेत

वहीं दूसरी ओर शिक्षा विभाग भी स्कूल खोलने को लेकर संकेत दे चुका है. शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar Chaudhary) ने बीते सोमवार को कहा था कि प्रदेश में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर सरकारी एवं निजी विद्यालयों को खोलने पर निर्णय जल्द लिया जाएगा. इस विषय पर स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के परामर्श से इस हफ्ते आपदा प्रबंधन समूह की होने वाली बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया जाएगा.

बिहार बोर्ड ले रहा इंटर की परीक्षा

बिहार बोर्ड कोरोना काल के बाद भी इंटर और मैट्रिक की परीक्षा ले रहा है. एक फरवरी से इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई है. राज्य के 1,471 परीक्षा केंद्रों पर इस बार 13,15,939 विद्यार्थी शामिल होंगे. इनमें 6,48,518 छात्राएं और 6.97,421 छात्र हैं. इसलिए यह भी एक संकेत है कि स्कूल खोले जा सकते हैं.

वहीं, शादियों में दोनों पक्षों की ओर से अभी 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति है. वहीं बारात और डीजे पर भी प्रतिबंध है. मॉल आदि भी बंद हैं. ऐसे में सात फरवरी से जारी होने वाली नई गाइडलाइन में इन सेक्टरों में भी लोगों को छूट का इंतजार है.

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Forecast: पटना समेत 19 जिलों में बारिश की संभावना, सुपौल, मोतिहारी और पूर्णिया में कोल्ड डे की स्थिति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
एकनाथ शिंदे से जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड की मुलाकात पर JDU का बड़ा बयान, 'बिल्कुल साफ है कि…'
एकनाथ शिंदे से जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड की मुलाकात पर JDU का बयान, 'बिल्कुल साफ है कि…'

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget