एक्सप्लोरर

Vaishali Crime: बेऊर जेल से रची गई थी पूर्व MLA के भाई को मारने की साजिश, मुकेश साह हत्याकांड में तीन गिरफ्तार

Mukesh Sah Murder Case Disclose: वैशाली पुलिस ने पूर्व एमएलए राजकुमार साह के भाई मुकेश साह की हत्या मामले का खुलासा कर दिया है. 4 महीने पहले जनवरी में विधायक के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

Mukesh Sah Murder Case: वैशाली के लालगंज के एलजेपी के पूर्व विधायक राजकुमार साह के भाई मुकेश साह की हत्या मामले में पुलिस ने रविवार (19 मई) को बड़ा खुलासा किया है. हत्या की साजिश बेऊर जेल से रची गई थी. ये हत्या रुपये के लेन देन के विवाद में हुई थी. तकरीबन 4 महीने की तफ्तीश के बाद पुलिस ने इस हत्याकांड में शूटर समेत 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है. 

दो लाख रुपये में दी गई थी सुपारी

वैशाली एसपी हर किशोर राय ने बताया कि बेउर जेल में बंद अपराधी रौशन कुमार तांती ने दो लाख की सुपारी देकर 27 जनवरी 2024 को वारदात को अंजाम दिलवाया था. लालगंज थाना क्षेत्र में पूर्व विधायक राजकुमार साह के भाई को दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने गोलियों से भून दिया था. घटना के बाद से ही पुलिस मामले की सघन जांच में जुटी थी.

अब इस हत्याकांड में शामिल फरार चल रहे अपराधियों को पुलिस ने अपराध की योजना बनाते गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में गोलू कुमार, ललन कुमार और नीरज कुमार शामिल हैं. इनके पास से पुलिस ने दो कट्टा, चार गोली और एक मोबाइल फोन बरामद किया है.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई गोलू की पहचान

वैशाली एसपी के मुताबिक पूर्व विधायक के भाई मुकेश शाह की हत्या के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी गोलू की पहचान की गई. गोलू ने मुकेश साह हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उसके बाद पूरा मामला परत दर परत खुलता गया. बेऊर जेल में बंद कैदी रौशन कुमार तांती और पूर्व विधायक के भाई मुकेश साह के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी को लेकर ये हत्या की गई. 

एसपी हर किशोर राय ने कहा, "जेल में बंद रौशन कुमार ने 2 लाख रुपये की सुपारी गोलू को दी और गोलू ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया. हत्याकांड में शामिल अन्य अपराधियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा."

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections 2024 Phase 5 Live Updates: बिहार में 5 सीटों पर वोटिंग, रोहिणी देंगी रूडी को टक्कर, दांव पर चिराग की किस्मत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget