एक्सप्लोरर

देश को 'राम' भी चाहिए, 'रोटी' भी चाहिए, पीएम मोदी को लेकर किसने दिया ये बयान?

Nityanand Rai: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को कहा कि देशवासियों को 'राम' भी चाहिए और 'रोटी' भी चाहिए. इस क्रम में बिहार के सीतामढ़ी में भव्य सीता मंदिर निर्माण की भी बात दोहराई.

Bihar Sitamani News: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को कहा कि देशवासियों को 'राम' भी चाहिए और 'रोटी' भी चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों काम कर रहे हैं. उन्होंने इस क्रम में बिहार के सीतामढ़ी में भव्य सीता मंदिर निर्माण की भी बात दोहराई. पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण भी कराया और रोजगार देकर रोटी भी दी, जिसके कारण देश से 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए.

भगवान राम के बिना मां सीता कहां?

उन्होंने आगे कहा, भगवान राम के बिना मां सीता कहां और मां सीता के बिना भगवान राम कहां? केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीता मईया के जन्मस्थान पर भव्य मंदिर निर्माण की घोषणा की है. पुनौरा धाम में भव्य मंदिर बनेगा और राम की अयोध्या में भव्य मंदिर और सीता मां के जन्मस्थान पर भव्य मंदिर हमारे सनातन संस्कृति को मजबूत करेगा. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनेगा."

मां जानकी जन्मभूमि मंदिर कहां है?

उल्लेखनीय है कि बिहार के सीतामढ़ी जिले के पुनौरा गांव में मां जानकी जन्मभूमि मंदिर है, जिसे पुनौरा धाम के नाम से भी जाना जाता है. ऐसा माना जाता है कि माता सीता का जन्म इसी स्थान पर हुआ था. इससे जुड़ी कथा है कि मिथिला में एक बार भीषण अकाल पड़ा और वहां के पुरोहित ने राजा जनक को खेत में हल चलाने की सलाह दी. जब राजा जनक हल चला रहे थे, तब जमीन से मिट्टी का एक पात्र निकला, जिसमें माता सीता शिशु अवस्था में थीं. पुनौरा धाम आस्था का केंद्र है.

वर्तमान में रामायण परिपथ के अंतर्गत अयोध्या आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक निश्चित रूप से जानकी की जन्मभूमि के दर्शन के लिए पुनौरा धाम पहुंचते हैं. मां जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी जिला के पुनौरा धाम मंदिर के आसपास बेहतर पर्यटकीय सुविधाओं के विकास एवं आधारभूत संरचना के निर्माण के लिए हाल ही में सरकार ने बड़ी राशि उपलब्ध कराई है.

यह भी पढें-

जीतन राम मांझी का विवादित बयान, वक्फ बोर्ड बिल के खिलाफ धरना देने वालों को बताया कठमुल्ला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'
तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'
Tejashwi Lokbhawan March Live: जेपी गोलंबर के पास RJD कार्यकर्ता जुटे, बैरिकेंडिग के साथ पुलिस भी तैयार
LIVE: जेपी गोलंबर के पास RJD कार्यकर्ता जुटे, बैरिकेंडिग के साथ पुलिस भी तैयार
बिहार शिक्षक भर्ती के बीच छात्र संगठन ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'TRE-4 में…'
बिहार शिक्षक भर्ती के बीच छात्र संगठन ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'TRE-4 में…'
नौकरी का मौका: एक ओर RJD का मार्च, दूसरी ओर पटना में आज रोजगार मेला
नौकरी का मौका: एक ओर RJD का मार्च, दूसरी ओर पटना में आज रोजगार मेला

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget