एक्सप्लोरर

Chhath 2024: चिराग पासवान ने अपने आवास पर परिवार के साथ की छठ पूजा, लाल पगड़ी में खूब जम रहे थे केंद्रीय मंत्री

Chhath Puja 2024: बिहार के युवा नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी अपने आवास पर परिवार के साथ की छठ पूजा की . उन्होंने बिहार और देशवासियों को छठ की बधाई भी दी. 

Chhath Mahaparv 2024: लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन (7 नवंबर) को पटना में लाखों व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया. इस मौके पर पटना में विधायकों, केंद्रीय मंत्रियों और पार्षदों ने भी अपने-अपने घरों में छठ पूजा की. सीएम नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग में भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया तो वहीं बिहार के युवा नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी अपने आवास पर परिवार के साथ की छठ पूजा की.

परिवार के साथ चिराग ने की छठ पूजा

इस मौके पर लाल पगड़ी में चिराग काफी जम रहे थे. उन्होंने अपनी मां और अन्य रिश्तेदारों के साथ डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य दिया. भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए उनके परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे. चिराग ने अपने सिर पर दौरा रखा और लेकर अपने आवास में बने घाट तक गए. उसके बाद डूबते सूरज को उन्होंने भी अर्घ दिया. पूजा संपन्न होने के बाद उन्होंने बिहार और देशवासियों को छठ की बधाई दी. 

सीएम नीतीश कुमार ने भी की छठ पूजा

वहीं सीएम नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग में भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया. सीएम नीतीश कुमार के अलावा केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय समेत तमाम मंत्री और राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया. बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने अपने परिवार के साथ छठ पूजा की. उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए छठ उत्सव के चार दिन बहुत विशेष होते हैं. छठी मैया की कृपा पूरे बिहार और देश के लोगों पर बरसती रहे. 

वहीं पटना में छठ महापर्व को लेकर गंगा घाटों पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं. पटना में 20 अधिकारियों को तैनात किया गया है. इसके अलावा बिहार विशेष सुरक्षा पुलिस बल की 35 कंपनियां और सीआरपीएफ की तीन कंपनियां भी सभी प्रमुख जगहों पर तैनात की गई हैं. लाखों लोगों ने घाटों पर भगवान भास्कर और छठी मईया को पहला अर्घ्य दिया. 

ये भी पढ़ेंः Chhath 2024: 2 लाख लोगों ने बक्सर के गंगा तट पर दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य, चाक चौबंद थी व्यवस्था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget