एक्सप्लोरर

बिहार: ऑक्सीजन की सप्लाई में दिक्कतों से परेशान NMCH अधीक्षक ने DM को लिखा पत्र, कही ये बात

एनएमसीएच अधीक्षक ने बताया कि लगातार सप्लाई के साथ ही अस्पताल में 250 सिलेंडर आपातकालीन स्थिति के लिए भी रखे जाने चाहिए. उन्होंने जिलाधिकारी से तत्काल सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित कराए जाने की मांग करते हुए, इस पर तुरंत कार्रवाई करने की अपील की है. 

पटना: बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बड़ी तेजी से बढ़ रही है. मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ रही है. लेकिन, मांग के अनुसार ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे मरीजों के साथ-साथ अस्पताल प्रबंधन भी परेशान है. सूबे की राजधानी पटना स्थित एनएमसीएच में ऑक्सीजन का फिर संकट बढ़ गया है. 

एनएमसीएच के अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने रविवार को पटना के जिलाधिकारी को चिट्ठी लिखकर निर्बाध तौर पर ऑक्सीजन आपूर्ति की मांग की है. अधीक्षक ने अपने पत्र में कहा कि अस्पताल में प्रतिदिन 1000 सिलेंडर की खपत है. लेकिन सिलेंडरों की आपूर्ति में लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

आपातकालीन स्थिति के लिए रखे जाने चाहिए 250 सिलेंडर 

अधीक्षक ने बताया कि लगातार सप्लाई के साथ ही 250 सिलेंडर आपातकालीन स्थिति के लिए भी रखे जाने चाहिए. उन्होंने जिलाधिकारी से तत्काल सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित कराए जाने की मांग करते हुए, इस पर तुरंत कार्रवाई करने की अपील की है. 

बता दें कि ऑक्सीजन की समस्या की जानकारी अधीक्षक ने जिलाधिकारी के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को भी पत्र के माध्यम से दे दी है. मालूम कि पटना स्थित एनएमसीएच कोविड डेडिकेटेड अस्पताल है. कोरोना मरीजों के इलाज के लिए यहां 400 बेड की सुविधा दी गई है. लेकिन ऑक्सीजन समेत अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं की कमी की वजह से डॉक्टरों को मरीजों का इलाज करने में परेशानी हो रही है. 

डॉक्टरों ने बताई थी ये परेशानी

बीते दिनों डीएम के साथ हुई बैठक में अस्तपाल के जूनियर डॉक्टरों ने अपनी कई समस्याएं बताई थीं. उन्होंने कहा था कि अस्पताल में पिछले साल की तुलना चार गुना अधिक मरीज हैं, और स्टाफ एक-तिहाई. एमबीबीएस फाइनल ईयर का एग्जाम नहीं होने की वजह से 150 इंटर्न नहीं आ पाए हैं. 

नॉन-एकेडमिक जेआर का टेन्योर खत्म हो गया है. उसे भी बढ़ाया नहीं गया है. केवल पीजी के स्टूडेंट्स अकेले 400 कोविड बेड नहीं संभाल सकते. वार्ड अटेंडेंट्स की भी कमी है. नर्सेज की भी कमी है. बाईपेप मशीन नहीं हैं. ऐसे में अगर ये सारी कमियां दूर हो जाएं तो इलाज करने में भी सहूलियत होगी और हंगामा भी कम होगा.

यह भी पढ़े -

कोरोना को हराएंगे 'कोविड के हनुमान'; कोई फ्री में ऑक्सीजन दे रहा तो कोई घरों तक पहुंचा रहा मेडिकल सुविधा

बिहारः 534 ब्लॉक में होगी MBBS डॉक्टरों की नियुक्ति, 861 नर्स और ANM की भी बहाली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
अनंत सिंह की विधायकी पर संजय झा का बड़ा बयान, नीतीश पर कही ये बात
अनंत सिंह की विधायकी पर संजय झा का बड़ा बयान, नीतीश पर कही ये बात
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 एमएलसी सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार टेंडर घोटाला: IAS धर्मेंद्र कुमार से 6 घंटे पूछताछ, रिशु श्री से कनेक्शन पर सवाल
बिहार टेंडर घोटाला: 6 IAS रडार पर, ED की पूछताछ से मची हलचल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget