एक्सप्लोरर

Bihar News: 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करती हूं', बिहार की नव नियुक्त ट्रांसजेंडर दारोगा ने PM से कर दी ये बड़ी मांग

Madhu Kashyap: बिहार की ट्रांसजेंडर दारोगा ने कहा कि इस कंधों पर यह दो सितारे जितने बड़े हैं, उसे बड़ी हमारी जिम्मेदारी है. सीएम नीतीश कुमार ने हमारे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.

Sub-Inspector Madhu Kashyap: बिहार में आज (21 अक्टूबर) को 1239 दरोगा को नियुक्ति पत्र बांटा गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने हाथों से नियुक्ति पत्र बांटे. इस मौके पर आज बिहार ने एक इतिहास बनाया है. दरअसल 1239 नियुक्तियों में आज तीन नियुक्ति ट्रांसजेंडर समाज के लोगों की हुई है. नियुक्ति पत्र मिलने के बाद जहां सभी चयनित दारोगा खुश थे, वहीं एबीपी से खास बातचीत में दारोगा मधु कश्यप ने कहा कि इस कंधों पर यह दो सितारे जितने बड़े हैं, उसे बड़ी हमारी जिम्मेदारी है. सीएम नीतीश कुमार ने हमारे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. इस जिम्मेदारी को देने के लिए मैं सीएम नीतीश कुमार को धन्यवाद देती हूं. 

मधु कश्यप ने एबीपी से कही कई बड़ी बातें 

मधु कश्यप ने कहा कि हमारी कम्युनिटी का कहीं कोई नाम नहीं लेता था. हमें कहीं खड़े होने नहीं दिया जाता था. आज नीतीश कुमार ने हमें इतना बड़ा सम्मान दिया है. आज बिहार में पूरी दुनिया को संदेश दिया है, जो बिहार कर सकता है. वह कोई नहीं कर सकता है. मुझे गर्व है कि मैं बिहारी हूं. मधु कश्यप ने कहा कि हमारा समाज बहुत अग्रसर है, बहुत आगे है. हमारे समाज के लोग पूरे तरीके से फिट होते हैं. थोड़े से मेडिकल प्रॉब्लम के कारण पूरी स्ट्रैंथ को जज नहीं किया जा सकता. दुनिया में कोई भी परफेक्ट नहीं है, हर किसी में कुछ ना कुछ डिसएबिलिटी होती है. 

बिहार की नव नियुक्त ट्रांसजेंडर दारोगा ने कहा कि हमारे समाज में 60% अवेयरनेस आई है, आगे और आएगी. अवेयरनेस का कारण है कि आज मैं सबके सामने सब इंस्पेक्टर के तौर पर खड़ी हूं. मैं अपने समाज के सभी भाई बहन को सजेस्ट करती हूं, वह अच्छे से पढ़ें. इतनी बड़ी अपॉर्चुनिटी है, अपने कर्तव्य को देश के लिए समर्पित करें. 

मधु कश्यप से जब पूछा गया कि संघर्ष और पद इन दोनों के बीच जो दूरियां थी उसमें कितनी चुनौतियां रहीं, इस पर मधु कश्यप ने कहा कि चुनौतियां हर किसी के जीवन में है. स्त्री हो या पुरुष या फिर ट्रांसजेंडर सबके जीवन में चुनौतियां होती हैं. बहुत चुनौतियां मेरे जीवन में भी आई लेकिन संघर्ष करने से पता चला कि कोई चुनौती नहीं है. क्योंकि अगर संघर्ष नहीं करेंगे तो मनुष्य जीवन का क्या फायदा? समाज से जो ट्रांसजेंडर की दूरी थी. वह कम हुई है. इस सवाल का जवाब देते हुए मधु कश्यप ने कहा कि मैं कहना चाहती हूं कि हर एक सेक्टर में ट्रांसजेंडर को जगह दीजिए. 

'पीएम हमें यूपीएससी के लिए भी मौका दें'

हम हर सेक्टर में काम करने के लिए कपेबल हैं. अगर हम कैपेबल नहीं होते तो आज मैं यहां खड़ी नहीं होती. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी आग्रह करना चाहती हूं कि हमें यूपीएससी के लिए भी मौका दें. हम वहां भी अपने आप को प्रूफ करेंगे. जैसे बिहार के शिक्षक, अग्निशमन जैसे विभिन्न सेक्टर में हमारे लिए ऑपच्यरुनिटीज आ रही है, वैसे केंद्रीय नौकरियों में भी हमारी भागीदारी सुनिश्चित हो, इसके लिए मैं पीएम मोदी से आग्रह करूंगी.  मधु कश्यप से जब पूछा गया कि अगला लक्ष्य क्या है? तो उन्होंने कहा यूपीएससी निकालना है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: कश्मीर में बिहार के श्रमिकों की मौत पर सीएम ने जताया दुख, आश्रितों के लिए दो-दो लाख मुआवजे का किया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar DA Hike: बिहार के 9 लाख कर्मचारियों का DA बढ़ा, सम्राट सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
खुशखबरी: बिहार के 9 लाख कर्मचारियों का DA बढ़ा, सम्राट सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
Gopalganj News: बिहार के गोपालगंज में बड़ी रेड, 40 लड़कियों को कराया गया मुक्त, 22 लोग गिरफ्तार
बिहार: गोपालगंज में बड़ी रेड, 40 लड़कियों को कराया गया मुक्त, 22 लोग गिरफ्तार
प्रधानमंत्री मोदी की अपील का बिहार में असर, साइकिल से कोर्ट पहुंचे औरंगाबाद के जिला जज
प्रधानमंत्री मोदी की अपील का बिहार में असर, साइकिल से कोर्ट पहुंचे औरंगाबाद के जिला जज
Patna News: बिहटा में पुलिस-STF का बड़ा एनकाउंटर, कुख्यात शार्प शूटरों को दौड़ाकर मारी गोली
पटना: बिहटा में पुलिस-STF का बड़ा एनकाउंटर, कुख्यात शार्प शूटरों को दौड़ाकर मारी गोली

वीडियोज

सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: 'हमने नहीं छिपाए ईरान के लड़ाकू विमान...' सीना ठोंककर झूठ बोल रहा था पाकिस्तान, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोल दी मुनीर की पोल
'हमने नहीं छिपाए ईरान के लड़ाकू विमान...' सीना ठोंककर झूठ बोल रहा था पाकिस्तान, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोल दी मुनीर की पोल
Bihar DA Hike: बिहार के 9 लाख कर्मचारियों का DA बढ़ा, सम्राट सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
खुशखबरी: बिहार के 9 लाख कर्मचारियों का DA बढ़ा, सम्राट सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
NEET UG 2026 Exam Cancelled: 11 साल बाद दोहराया इतिहास! AIPMT पेपर लीक कांड से नहीं लिया सबक, NTA ने पहली बार परीक्षा रद्द क्यों की?
11 साल बाद दोहराया इतिहास! AIPMT पेपर लीक से सीख नहीं, NTA ने पहली बार परीक्षा रद्द क्यों की?
'ये बर्दाश्त से बाहर है'; पंजाब किंग्स को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानिए क्या है पूरी बात
'ये बर्दाश्त से बाहर है'; पंजाब किंग्स को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानिए क्या है पूरी बात
Chand Mera Dil OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल', जानें- सारी डिटेल्स
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल', जानें- सारी डिटेल्स
Trump China Visit: ट्रंप के बीजिंग दौरे से पहले क्यों भड़क गया चीन? दे डाली चेतावनी, जारी की रेड लाइन
ट्रंप के बीजिंग दौरे से पहले क्यों भड़क गया चीन? दे डाली चेतावनी, जारी की रेड लाइन
'Please ये मत करो' NV सर ने नीट परीक्षार्थियों से की रिक्वेस्ट, बताया री-नीट की सफलता का मंत्र, वीडियो वायरल
'Please ये मत करो' NV सर ने नीट परीक्षार्थियों से की रिक्वेस्ट, बताया री-नीट की सफलता का मंत्र
अदरक की खेती से हर साल होगी लाखों की कमाई, बस इन बातों को ध्यान में रख करें बुवाई
अदरक की खेती से हर साल होगी लाखों की कमाई, बस इन बातों को ध्यान में रख करें बुवाई
Embed widget