एक्सप्लोरर

Bihar News: कश्मीर में बिहार के श्रमिकों की मौत पर सीएम ने जताया दुख, आश्रितों के लिए दो-दो लाख मुआवजे का किया ऐलान

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस संबंध में एक पत्र नई दिल्ली को लिखकर जम्मू-कश्मीर सरकार से मृतकों के शवों को बिहार लाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

Bihar workers Death In Kashmir: मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में हुए आंतकी हमले में बिहार के तीन श्रमिकों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार (20 अक्टूबर) को मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रुपये देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद है और मैं इस घटना से मर्माहत हूं. मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस संबंध में एक पत्र नई दिल्ली को लिखकर जम्मू-कश्मीर सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के शवों को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

अन्य लाभ भी उपलब्ध कराने का निर्देश

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में लिखा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में हुए आतंकवादी हमले में बिहार के तीन श्रमिकों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने इस आतंकवादी हमले में तीनों मृतकों के निकटतम आश्रित को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है साथ ही, पदाधिकारियों को श्रम संसाधन विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के जरिए संचालित योजनाओं से नियमानुसार अन्य लाभ भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

इसके अलावा बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी और आजेडी नेताओं ने भी गांदरबल में हुए आतंकी हमले की निंदा की है. नेताओं का कहना है कि गांदरबल में हुए आतंकी हमले में कई नागरिकों के साथ बिहार के मजदूरों की मौत की खबर बेहद दुखद है. इस तरह के कायराना हमले किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किए जा सकते. 

डॉक्टर समेत 7 लोगों की हुई हत्या

बता दें कि रविवार की रात को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के गगनगीर इलाके में आतंकियों ने एक डॉक्टर समेत 7 लोगों की हत्या कर दी है. आतंकी हमले में बिहार के तीन मजदूरों की मौत हो गई है, जिनकी पहचान फहीम नासिर (सेफ्टी मैनेजर), मोहम्मद हनीफ और कलीम के रूप में हुई है. इस आतंकी हमले में पांच मजदूर घायल भी हुए हैं.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: '56 इंच का सीना...', बिहार के मजदूर की कश्मीर में मौत पर RJD ने पीएम को घेरा, सीएम नीतीश को भी ठहराया जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget