एक्सप्लोरर

Bihar Train Accident: बक्सर में मालगाड़ी की एक बोगी डिरेल, बाल-बाल टल गया एक और बड़ा रेल हादसा

Buxar Train Derail: बक्सर के डुमरांव में मालगाड़ी सोमवार की रात पटरी से उतरी है. बताया जा रहा है कि पार्सल वैन के इंजन से सटा एक बोगी डिरेल हो हुआ है.

बक्सर: डुमरांव रेलवे स्टेशन की डाउन लुप लाइन में पार्सल वैन के इंजन से सटा एक बोगी सोमवार को डिरेल (Buxar Train Accident) हो गया. चार चक्के पटरी से उतर गए. बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल मालगाड़ी बच गई. बीते बुधवार को नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (North East Express) ट्रेन रघुनाथपुर (Raghunathpur) में डिरेल हुई थी. इसके बाद रघुनाथपुर में इंजन का चक्का डिरेल हुआ था. अब फिर एक बार पार्सल वैन के डिरेल होने से यह लगातार तीसरी घटना हुई है. इस घटना के बाद रेलवे के प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

डाउन लाइन पर फिर से परिचालन बाधित

बताया जा रहा है कि सोमवार की रात 10:30 में डुमरांव स्टेशन के पास मालगाड़ी की एक बोगी लुप लाइन में डिरेल हो गई जिससे डाउन लाइन पर फिर से परिचालन बाधित हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डुमरांव स्टेशन के पास तेज आवाज के साथ मालगाड़ी की एक बोगी बेपटरी हो गई. इस मामले को लेकर रेल यात्री कल्याण समिति के सदस्य द्वारा रेलवे को सवालों के घेरे में लेते हुए बताया गया कि रेलवे के द्वारा ट्रैक मेंटेनेंस का कार्य सही से नहीं होने की वजह से ऐसी घटनाएं बार बार दोहराई जा रही हैं.

रघुनाथपुर में हुआ था बड़ा रेल हादसा

बता दें कि बक्सर में छह दिनों के अंदर ही लगातार तीसरी बार ट्रेन हादसा हुआ है. इससे रेल यात्रियों में दहशत का माहौल हो गया है. बक्सर के रघुनाथपुर में 11 अक्टूबर की रात 12506 डाउन नॉर्थ ईस्ट सुपरफास्ट एक्सप्रेस की कई बोगियां डिरेल हो गई थीं. कुछ बोगियां पलट गई थीं. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी और 80 से 100 के आसपास लोग जख्मी हुए थे. हालांकि रेलवे की ओर से 30 घायलों की सूची जारी की गई थी. इस हादसे के बाद दोनों लाइन पूरी तरह से बाधित हो गई थी. अप लाइन पर 36 घंटे और डाउन लाइन पर 45 घंटे बाद परिचालन शुरू हो पाया था. 

ये भी पढ़ें: Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में बैंक के कलेक्शन एजेंट को बदमाशों ने मारी गोली, लूट की बात को लेकर जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार का धनकुबेर इंजीनियर, EOU की रेड मिली नोटों की गड्डी
बिहार का धनकुबेर इंजीनियर, EOU की रेड मिली नोटों की गड्डी
'बहादुर शाह जफर की तरह कांग्रेस के पतन के नेता होंगे राहुल', प्रमोद कुमार का तंज
'बहादुर शाह जफर की तरह कांग्रेस के पतन के नेता होंगे राहुल', प्रमोद कुमार का तंज
Bihar Lok Bhawan March Live: पटना में MGB का प्रदर्शन खत्म, तेजस्वी के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला प्रतिनिधिमंडल
पटना में MGB का प्रदर्शन खत्म, तेजस्वी के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला प्रतिनिधिमंडल
बिहार MLC चुनाव: छुट्टी का ऐलान, इन वोटरों को मिलेगा लाभ
बिहार MLC चुनाव: छुट्टी का ऐलान, इन वोटरों को मिलेगा लाभ

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर HC पहुंची इंडियन यूथ कांग्रेस, कल होगी सुनवाई
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर HC पहुंची इंडियन यूथ कांग्रेस, कल होगी सुनवाई
'इस बुरे इंसान की मौत पर...', नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने ये क्या कह दिया
'इस बुरे इंसान की मौत पर...', नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने ये क्या कह दिया
विराट कोहली ने यूं दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि, 2 लाइन में दिया आखिरी सलाम
विराट कोहली ने यूं दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि, 2 लाइन में दिया आखिरी सलाम
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
इकाना स्टेडियम, पलासियो मॉल तक पहुंचा गोमती का पानी, IIIT लखनऊ में एग्जाम रद्द
इकाना स्टेडियम, पलासियो मॉल तक पहुंचा गोमती का पानी, IIIT लखनऊ में एग्जाम रद्द
Embed widget