एक्सप्लोरर

Bihar Top 5 Headlines: पटना हाईकोर्ट ने जातीय गणना पर रोक लगाई, हाजीपुर में दूल्हे के चाचा की मौत| 5 बड़ी खबरें

Bihar Top Headlines News: बिहार की पांच बड़ी खबरें फटाफट पढ़ें. बिहार में जेडीयू के सांसद ने की बजरंग दल पर बैन लगाने की मांग, कैमूर में पति ने पत्नी को मार डाला.

पटना हाई कोर्ट ने जातीय जनगणना पर लगाई अंतरिम रोक

जातीय जनगणना पर रोक लगाने की मांग को लेकर दायर की गई याचिका पर गुरुवार (4 मई) को पटना हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है. बिहार सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी. सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहा गया था कि तीन दिन में सुनवाई कर पटना हाई कोर्ट इस मामले में अंतरिम आदेश दे. पटना हाई कोर्ट ने आज कहा है अगली सुनवाई तीन जुलाई को होगी. तब तक कोई डाटा सामने नहीं आएगा. Read More

पहलवानों का विरोध मामले को लेकर आरजेडी का हमला

यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है. इस मामले में आरजेडी ने बीजेपी पर करारा हमला किया है. आरजेडी ने ट्वीट में कहा- "वैसे अब अक्ल इन नासमझ नादान हिंदू बच्चों को भी आ गई होगी जो हर बात पर संघियों का साथ देकर दूसरों के अन्याय पर खिल्ली उड़ाते थे. कहां है अब हिंदू-हिंदू चिल्लाने वाले कमलगट्टे?'. Read More

जेडीयू के सांसद ने की बजरंग दल पर बैन लगाने की मांग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के सांसद ने बजरंग दल पर बैन लगाने की मांग कर दी है. जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बुधवार (3 मई) को बयान दिया कि भगवान राम के नाम पर बजरंग दल सहायक बन रहे हैं. भगवान राम के नाम पर भीड़ इकट्ठा होती है तो गलतफहमी में कोई घटना घटती है. ऐसे संगठन को बंद करना चाहिए. Read More

कैमूर में पति ने पत्नी को मार डाला

कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र के खरहना गांव में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. तीन बच्चों के पिता ने उसी चाकू से अपना भी गला काट लिया. घटना बुधवार (3 मई) रात की है. अपना गला काटने के बाद वह छटपटाते हुए गेट खोलकर बाहर निकला और चिल्लाने लगा. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (कुदरा) लाया गया. यहां चिकित्सकों ने पति की स्थिति को गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. Read More

हाजीपुर हर्ष फायरिंग में दूल्हे के चाचा की मौत

हाजीपुर के राघोपुर में बुधवार को एक शादी के दौरान हर्ष फायरिंग की गई. फायरिंग में गोली दूल्हे के चाचा को लग गई. आनन-फानन में लोगों ने घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई. Read More

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD नेता तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget