एक्सप्लोरर

Vaishali News: हर्ष फायरिंग में दूल्हे के चाचा की मौत, भतीजे की शादी में डीजे पर कर रहे थे डांस, मातम में बदला माहौल

Hajipur News: मामला राघोपुर का है. राघोपुर से बारात पटना के लिए जा रही थी. इस दौरान हर्ष फायरिंग में मौत की घटना हुई है. मृतक की पहचान रंजीत भगत के रूप में हुई है.

हाजीपुर: जिले के राघोपुर में बुधवार को एक शादी के दौरान हर्ष फायरिंग की गई. फायरिंग में गोली दूल्हे के चाचा को लग गई. आनन-फानन में लोगों ने घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ (Hajipur News) दिया. इस घटना के बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पटना जा रही थी बारात

मामला राघोपुर के श्रीरामपुर गांव का है. बताया जा रहा है कि एक शादी समारोह में लोगों ने जमकर हर्ष फायरिंग की. इस दौरान दूल्हे के चाचा रंजीत भगत को हर्ष फायरिंग में गोली लग गई. गोली लगने के बाद रंजीत जमीन पर गिर गया. अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार राघोपुर के श्रीरामपुर से बारात पटना जिला के काला दियारा गांव जाने की तैयारी चल रही थी. सरवन कुमार की शादी थी. बारात जाने से पहले यह घटना हो गई. वहीं, किसी तरह शादी के लिए दूल्हा बरात लेकर पटना पहुंचा.

परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज

हर्ष फायरिंग और मौत के बाद स्थानीय थाना में मृतक के भाई के बयान के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. पोस्टमार्टम कराने के लिए पहुंचे पुलिस जवान बबलू भगत ने बताया कि बारात जाने के दौरान फायरिंग की घटना हुई है, जिसमें सीने में गोली लगने के कारण रंजीत भगत की मौत हो गई. हम लोग पोस्टमार्टम कराने के लिए लेकर पहुंचे हैं. पुलिस जांच में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें: Caste Census: हाई कोर्ट के फैसले से पहले जाति जनगणना पर बोले नीतीश, एक घटना का जिक्र करते हुए BJP पर किया हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget