एक्सप्लोरर

Bihar Top 5 News Headlines: सम्राट का नीतीश पर तंज, सासाराम हिंसा केस में BJP MLA जवाहर प्रसाद गिरफ्तार | पढ़ें 5 बड़ी खबरें

Bihar Top 5 News: नीतीश कुमार पर बरसे अश्विनी चौबे, बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद गिरफ्तार, इन जिलों में झमाझम बारिश की संभावना | पढ़ें बिहार की ये 5 बड़ी खबर

Sasaram Violence: बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद पर पुलिस का एक्शन, उनके आवास से किया गिरफ्तार

बिहार के सासाराम में बीते दिनों हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार किया है. सांप्रदायिक हिंसा के मामले में जवाहर प्रसाद को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है. बिहार में रामनवमी जुलूस के दौरान नालंदा जिले के बिहारशरीफ और रोहतास जिले के सासाराम में हिंसा भड़क उठी थी. इस मामले में अब तक 173 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. Read More

Bihar: सम्राट का नीतीश पर तंज, कार्यकर्ताओं से पूछा- जो भाग कर चला जाता है उसे बुलाते हैं? जानिए क्या मिला जवाब

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार और बिहार की स्थिति गजनी फिल्म की तरह हो गई है. सभी ने यह फिल्म देखा होगा कि कैसे हीरो आमिर खान का मेमोरी लॉस हो जाता है. चौधरी ने नीतीश कुमार का नाम लिए बगैर कहा कि 2025 में पलटू बाबू यानी पलटू कुमार नहीं रहने वाले हैं. सम्राट चौधरी ने सीतामढ़ी में सबसे पहले शहर में पार्टी की ओर से निकाली गई साइकिल रैली में भाग लिया. उसके बाद जानकी स्थान में मां जानकी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया. वहां के बाद शहर स्थित द्वारिका पैलेस में पार्टी के संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया. Read More

Bihar Politics: अश्विनी चौबे बोले- 'आनंद मोहन को लालू और नीतीश ने बर्बाद किया...' 'बाहुबली' के लिए 'जी' संबोधन पर कह दी 'मन की बात'

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बिहार आगमन को लेकर बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा ''लालूजी आएं या जाएं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. वे तो जेल जाते हैं आते हैं और हॉस्पिटल जाते हैं. उनको तो जीवन भर यही लगा हुआ है. उनके आने और जाने से बिहार के सेहत पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है.'' Read More

Bihar Weather Today: बिहार में लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, आज और कल इन जिलों में झमाझम बारिश की संभावना

बिहार के कई जिलों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को फिर से झमाझम बारिश का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम भाग के 11 जिलों के कुछ कुछ स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा या बूंदाबांदी होने की संभावना है. कहीं-कहीं मेघ गर्जन, बिजली चमकने के साथ तापमान में गिरावट हो सकती है. बता दें कि पिछले 10 दिनों से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली थी और तापमान में काफी गिरावट आई थी. Read More

Bageshwar Dham News: धीरेंद्र शास्त्री पर क्या बोल गए RJD अध्यक्ष जगदानंद सिंह? समर्थन में उतरे गिरिराज सिंह ने कह दी बड़ी 

बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) 13 मई को पटना आ रहे हैं. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पटना आगमन को लेकर तेज प्रताप की बयानबाजी के बाद अब आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह बयान दिया है. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पटना आगमन पर बात करते हुए आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने विवादित बयान दे दिया है. जगदानंद सिंह ने धीरेंद्र शास्त्री को उन्मादी करार दे दिया है. उन्होंने यहां तक कह डाला कि ऐसे व्यक्ति को जेल में होना चाहिए. Read More

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget