एक्सप्लोरर

Bihar: सम्राट का नीतीश पर तंज, कार्यकर्ताओं से पूछा- जो भाग कर चला जाता है उसे बुलाते हैं? जानिए क्या मिला जवाब

Samrat Choudhary On Nitish Kumar: सीतामढ़ी में जेडीयू को बड़ा झटका लगा है. जेडीयू के प्रदेश स्तरीय 3 नेता अपने समर्थकों के साथ सम्राट चौधरी की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए.

सीतामढ़ी: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार और बिहार की स्थिति गजनी फिल्म की तरह हो गई है. सभी ने यह फिल्म देखा होगा कि कैसे हीरो आमिर खान का मेमोरी लॉस हो जाता है. चौधरी ने नीतीश कुमार का नाम लिए बगैर कहा कि 2025 में पलटू बाबू यानी पलटू कुमार नहीं रहने वाले हैं. सम्राट चौधरी ने सीतामढ़ी में सबसे पहले शहर में पार्टी की ओर से निकाली गई साइकिल रैली में भाग लिया. उसके बाद जानकी स्थान में मां जानकी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया. वहां के बाद शहर स्थित द्वारिका पैलेस में पार्टी के संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया. 

नीतीश के लिए बीजेपी में जगह नहीं

उक्त कार्यक्रम में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने तय किया था कि 2020 में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनायेंगे. हमलोग सीएम की कुर्सी पर नीतीश कुमार को बैठा दिए. बाद में वो (नीतीश कुमार) भागकर चले गये. उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं से पूछा कि जो भागकर चला जाता है, उसे बुलाया जाता है? इस पर कार्यकर्ताओं ने "ना" में जवाब दिया. सम्राट चौधरी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने निर्णय किया है कि अब बीजेपी में नीतीश कुमार को जगह नहीं मिल सकती. सभा के बाद पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद ने आनंद मोहन को फंसाया था, नीतीश कुमार ने सजा दिलाई थी. बीजेपी अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ है. 

सीतामढ़ी में जेडीयू को बड़ा झटका 

सीतामढ़ी में जेडीयू को बड़ा झटका लगा है. यहां उसे बड़ी क्षति पहुंची है. दरअसल, जेडीयू के प्रदेश स्तरीय तीन नेता अपने दर्जन से अधिक समर्थकों के साथ सम्राट चौधरी की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए. साथ ही सबों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की. जिन तीन कद्दावर नेताओं ने बीजेपी का दामन थामा है, उनमें जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह जेडीयू नेता देवेंद्र साह, सुशील कुमार सिंह व युवा जेडीयू के पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल सिंह मुख्य रूप से शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: Caste Census: जातीय जनगणना को लेकर कोर्ट में दायर याचिका से सीएम नाराज, नीतीश कुमार के बयान पर उठने लगे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget