एक्सप्लोरर

Bihar Top 5 News Headlines: RJD ने बताया कौन दे सकता है PM मोदी को टक्कर, बेगूसराय में ED और IT की रेड | 5 बड़ी खबरें

Bihar Top 5 News Today: आरा और नवादा में गोली मारकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. सुशील कुमार मोदी ने विपक्षी एकता की बैठक पर तंज कसा है. देखें आज की बड़ी खबरें.

1) नवादा में युवक की गोली मारकर हत्या

नवादा के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के एरुरी गांव में बदमाशों ने एक टेंट दुकानदार की उसके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान विजय महतो के 25 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार के रूप में की गई है. गुरुवार (22 जून) की सुबह जब घर के लोगों ने देखा तो सिर में गोली मारी गई थी. मांस का लोथड़ा पड़ा था. वह दूसरे मकान में सो रहा था. लोग जब जगाने के लिए पहुंचे तो होश उड़ गए. Read More

2) बेगूसराय में बड़े उद्योगपति के यहां रेड

राजधानी पटना में शुक्रवार (23 जून) को विपक्षी एकता की बैठक होनी है तो वहीं दूसरी ओर बेगूसराय में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के करीबी मंत्री और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी के साले अजय के यहां छापेमारी हो रही है. छापेमारी करने के लिए सुबह-सुबह ईडी (ED) और इनकम टैक्स (IT) की टीम ने धावा बोल दिया. अजय सिंह उर्फ कारू सिंह उद्योगपति हैं. उनकी अपनी लोहे की फैक्ट्री है. ठेकेदार भी हैं. Read More

3) सुशील कुमार मोदी बोले- जेल जाने के डर से बुलाई गई बैठक

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने गुरुवार (22 जून) को मीडिया से बातचीत के दौरान विपक्षी एकता की बैठक पर तीखा हमला किया. सुशील मोदी ने कहा कि इससे बिहार की जनता को कोई संदेश नहीं मिलने वाला है. तंज कसते हुए कहा कि जेल जाने के डर से यह बैठक बुलाई गई है. उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष लाख प्रयास कर ले लेकिन जनता ने मन बना लिया है और बिहार में 40 की 40 सीट बीजेपी को ही मिलेगी. Read More

4) आरजेडी ने कहा- नीतीश कुमार ही दे सकते हैं मोदी को टक्कर

23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक से पहले विपक्ष की तरफ से पीएम पदके लिए आरजेडी (RJD) ने नीतीश कुमार का नाम उछाला है. नीतीश कुमार को लेकर आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी (Mrityunjay Tiwari) ने गुरुवार को कहा कि नीतीश कुमार ही नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को टक्कर दे सकते हैं. नीतीश कुमार पीएम मैटेरियल हैं. Read More

5) आरा में युवक की गोली मारकर हत्या

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव में बुधवार (21 जून) की रात अपराधियों ने घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. आरा सदर अस्पताल (Arrah Sadar Hospital) लाने के दौरान युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. युवक जमीरा गांव निवासी हरे कृष्णा राय का 20 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार था. वह ग्रेजुएशन का छात्र था. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है. हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. Read More

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget