एक्सप्लोरर

सुशील कुमार मोदी ने कहा- जिसके एक MP नहीं वो 303 सांसदों वाली पार्टी को दे रहा चुनौती, बताया क्यों हो रही विपक्षी बैठक

Opposition Parties Meeting: सुशील मोदी ने कहा कि लालू यादव में वोट ट्रांसफर करने की क्षमता नहीं है. नीतीश कुमार का और बुरा हाल है. 115 विधायक थे 2010 में और अब घटकर 44 हो गए हैं.

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने गुरुवार (22 जून) को मीडिया से बातचीत के दौरान विपक्षी एकता की बैठक पर तीखा हमला किया. सुशील मोदी ने कहा कि इससे बिहार की जनता को कोई संदेश नहीं मिलने वाला है. तंज कसते हुए कहा कि जेल जाने के डर से यह बैठक बुलाई गई है. उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष लाख प्रयास कर ले लेकिन जनता ने मन बना लिया है और बिहार में 40 की 40 सीट बीजेपी को ही मिलेगी.

एक सवाल पर कि तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि यह बैठक बदलाव के लिए हो रहा है और बिहार सेंटर रहा है. इस पर सुशील कुमार मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि बदलाव का सेंटर तो रहा ही है इसलिए नरेंद्र मोदी को पिछले लोकसभा चुनाव में 39 सीट मिली और तेजस्वी यादव का तो खाता नहीं खुला. जिस पार्टी का एक भी एमपी नहीं है वह 303 सांसदों वाली पार्टी को चुनौती दे रहा है.

'नीतीश कुमार का और बुरा हाल'

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने तो पहले प्रयास किया था कि जनता परिवार एकजुट हो जाए, लेकिन वह कहां कर पाए. उन्होंने कहा कि एक जमाना था जब लालू यादव बिहार में 150 सीट जीते थे. बाद में घटकर 22 पर पहुंच गए. तो लालू यादव में वोट ट्रांसफर करने की क्षमता नहीं है. नीतीश कुमार का और बुरा हाल है. 115 विधायक थे 2010 में और अब घट कर 44 हो गए हैं.

जेल जाने के डर से हो रही बैठक

कांग्रेस और आरजेडी पर हमला करते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि इन सबको डर है कि कहीं नरेंद्र मोदी आ गए तो कोई बचेगा नहीं. सब जेल चले जाएंगे. जेल जाने के डर से ये एक हो रहे हैं. अब तो जीतन राम मांझी हमारे साथ आ गए, उपेंद्र कुशवाहा और आरसीपी सिंह भी आ गए हैं. लाख प्रयास कर लें लेकिन बिहार की जनता 40 की 40 सीट नरेंद्र मोदी को ही देगी.

यह भी पढ़ें- Begusarai ED IT Raid: विपक्षी बैठक से पहले बिहार में ED और IT की रेड, CM नीतीश के मंत्री के साले के यहां छापेमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget