एक्सप्लोरर

Bihar Top 5 News Headlines: RCP सिंह बोले- JDU अब समाप्त, पटना में किडनैप किया गया छात्र बरामद | 5 बड़ी खबरें

Bihar Top 5 News Today: बिहार की पांच खबरें पढ़ें. सुपौल में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. घटना के दिन ही बहन की शादी थी. बिहार के 14 जिलों में बारिश की संभावना है.

1) पटना आते ही आरसीपी का नीतीश पर हमला

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह बीजेपी में शामिल होने के बाद आज गुरुवार (18 मई) को पहली बार पटना लौटे. पटना एयरपोर्ट पर सैकड़ों की संख्या में उनके चाहने वाले और समर्थकों की भीड़ जुटी थी. ढोल-नगाड़े के साथ आरसीपी सिंह का स्वागत किया गया. आरसीपी सिंह ने एयरपोर्ट से बाहर आते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जेडीयू अब है कहां? जेडीयू तो खत्म हो चुकी है. Read More

2) बहन की शादी के दिन उठी भाई की अर्थी

बिहार के सुपौल में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. घटना बुधवार (17 मई) देर शाम की है. मृतक की पहचान 18 वर्षीय कुलदीप कुमार के रूप में की गई है. बुधवार को ही उसकी बहन की शादी भी थी, लेकिन खुशी का माहौल मातम में बदल गया. वहीं हादसे में गंभीर रूप से जख्मी दो युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. यह हादसा त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के जदिया-पिपरा सड़क मार्ग पर टोल टैक्स के पास हुआ है. Read More

3) पटना में किडनैप किया गया छात्र बरामद

राजधानी पटना के मिलर हाई स्कूल से बुधवार (17 मई) को एक 9वीं कक्षा के छात्र का अपहरण हो गया था. कोतवाली थाने को सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और छात्र को करीब तीन घंटे में बरामद कर लिया गया. किडनैप किए गए छात्र के पिता से फिरौती में छह लाख रुपये मांगे गए थे. पिता ने कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर लिया था. बच्चे ने बताया कि किडनैपर्स ने उसे एक कमरे में रखा था. कुछ देर बाद दोनों स्मैक पीकर सो गए तो उसने मौका देखा और चंगुल से फरार हो गया. इसके बाद पुलिस की मदद से घर पहुंचा. Read More

4) चार साल के स्नातक कोर्स में शुरू होने जा रहा नामांकन

बिहार में स्नातक सत्र 2023-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. राजभवन की ओर से जारी नोटिफिकेशन बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में भेज दी गई है. एकेडमिक कैलेंडर भी जारी हो गया है. 20 मई 2023 से नए कोर्स  की प्रक्रिया बिहार के सभी कॉलेजों में शुरू हो जाएगी. 30 जून तक सभी कॉलेजों को नामांकन की पूरी प्रक्रिया हर हाल में पूरी कर लेनी है. चार वर्षीय स्नातक कोर्स आठ सेमेस्टर में पूरा होगा और इसके लिए 160 क्रेडिट तय किया गया है. प्रत्येक सेमेस्टर 20 क्रेडिट का होगा. छात्रों को अंतिम वर्ष के सातवें सेमेस्टर में पहुंचने तक 7.5 सीजीपीए (CGPA) प्राप्त करना होगा. Read More

5) बिहार के 14 जिलों में आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी

बिहार में कहीं लू की स्थिति बन रही है तो कहीं बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. आज गुरुवार (18 मई) को दक्षिण बिहार के जिलों में गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. दक्षिण बिहार के 19 जिलों में वर्षा की कोई संभावना बनती नहीं दिख रही है. औरंगाबाद, गया और भभुआ में लू चलने की चेतावनी दी गई है. दक्षिण बिहार के बाकी अन्य जिलों में प्रतिदिन की तरह 40 डिग्री के आसपास तापमान रहेगा. वहीं आज राज्य के उत्तरी भाग के उत्तर पूर्व और उत्तर मध्य के 14 जिलों में हल्की वर्षा, मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावना है. Read More

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget