एक्सप्लोरर

Bihar Politics: आरसीपी सिंह के स्वागत में पहुंच गए नीतीश की पार्टी के कार्यकर्ता? पूर्व मंत्री बोले- 'JDU अब...'

RCP Singh News: दिल्ली में बीजेपी जॉइन करने के बाद आज गुरुवार को आरसीपी सिंह पटना पहुंचे हैं. उन्होंने सीएम नीतीश पर हमला बोला. कहा कि वह पूरी तरह खत्म हो चुके हैं.

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh) बीजेपी में शामिल होने के बाद आज गुरुवार (18 मई) को पहली बार पटना लौटे. पटना एयरपोर्ट पर सैकड़ों की संख्या में उनके चाहने वाले और समर्थकों की भीड़ जुटी थी. ढोल-नगाड़े के साथ आरसीपी सिंह का स्वागत किया गया. आरसीपी सिंह ने एयरपोर्ट से बाहर आते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जेडीयू अब है कहां? जेडीयू तो खत्म हो चुकी है.

आरसीपी सिंह ने कहा कि हमारे पास जो इतनी ज्यादा भीड़ आप देख रहे हैं वह कहीं दूसरे जगह के नहीं है. यह सब जेडीयू के ही कार्यकर्ता हैं जो हमारे साथ हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब पूरी तरह खत्म हो चुके हैं. अब बीजेपी का जेडीयू से तो को चुनौती ही नहीं है क्योंकि जेडीयू अब समाप्त हो चुकी है.

नीतीश कुमार का काम सिर्फ घूमना: आरसीपी सिंह

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा उनका काम सिर्फ सभी राज्यों में घूमना है. जनता की सेवा करना नहीं है. हालांकि उन्होंने कहा कि आज बीजेपी कार्यालय में मिलन समारोह है. वह वहां जा रहे हैं. वहां के कार्यक्रम बाद वह विस्तार से मीडिया के लोगों से बात करेंगे.

कई जेडीयू नेता आज थामेंगे बीजेपी का दामन

बता दें कि कभी आरसीपी सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाते थे, लेकिन उनके महागठबंधन में शामिल होने के कई महीने पहले से ही दोनों में नाराजगी देखी जा रही थी. जब राज्यसभा सांसद के चुनाव की बात आई तो नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह को किनारा कर दिया. इसके बाद से नीतीश और आरसीपी में दूरी बन गई थी. आरसीपी सिंह बराबर नीतीश कुमार और उनके सहयोगियों पर हमला करते रहे हैं. बाद में जेडीयू से उन्होंने इस्तीफा दे दिया. एक सप्ताह पहले आरसीपी सिंह ने दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ली है. आरसीपी सिंह के बेहद करीबी माने जाने वाले कन्हैया प्रसाद सिंह भी आज बीजेपी में शामिल होंगे. साथ ही आरसीपी सिंह के कई करीबी नेता जो पहले जेडीयू में थे आज वो बीजेपी का दामन थामने वाले हैं.

यह भी पढ़ें- Bageshwar Dham: 'हमारा जनाता बबुआ जीएम होइहें, ना ना ऊ त डीएम होइहें हो', धीरेंद्र शास्त्री पर चढ़ा सोहर का रंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण विवाद पर चिराग-मांझी आमने-सामने, इस्तीफा दे दो तक पहुंची बात
आरक्षण विवाद पर चिराग-मांझी आमने-सामने, इस्तीफा दे दो तक पहुंची बात
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 27 DSP का तबादला, आरा-छपरा के SDPO बदले
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 27 DSP का तबादला, आरा-छपरा के SDPO बदले
महुआ विधायक संजय सिंह पर गंभीर आरोप, तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग
महुआ विधायक संजय सिंह पर गंभीर आरोप, तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग
निखिल कोचिंग के डायरेक्टर का खान सर पर गंभीर आरोप, नार्को टेस्ट की मांग
निखिल कोचिंग के डायरेक्टर का खान सर पर गंभीर आरोप, नार्को टेस्ट की मांग

वीडियोज

MARATHI CONTROVERSY: मराठी पर महाराष्ट्र में आर-पार! ‘हिंदी बोलोगे तो पीटेंगे’, क्या है पूरा विवाद?
Flood Alert | Monsoon 2026 | Chitrakoot Flood: भारत में बाढ़ को लेकर हाई-अलर्ट | Breaking News
Nepal Disaster Breaking | Flood: भोटेकोशी नदी में अचानक मिले 229 शव | Rescue Operation | Bhote Koshi
India-US Deal: आ रहा है 'टैंक हंटर'...दुश्मन कांपे थर-थर! | Javelin anti-tank missiles
सिंगर अंकित बालियान के कातिलों का नया खेल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दादरी में मुस्लिमों से भरा विमान टकराया तो पहले RSS मदद को पहुंचा', भागवत
'दादरी में मुस्लिमों से भरा विमान टकराया तो पहले RSS मदद को पहुंचा', भागवत
मराठा आरक्षण की मांग पर मनोज जरांगे का अल्टीमेटम, मुंबई कूच का ऐलान
मराठा आरक्षण की मांग पर मनोज जरांगे का अल्टीमेटम, मुंबई कूच का ऐलान
51 साल की क्रिकेटर ने रचा इतिहास, दुनिया में कोई नहीं कर पाया ऐसा
51 साल की क्रिकेटर ने रचा इतिहास, दुनिया में कोई नहीं कर पाया ऐसा
प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने भाई नीर को भेजी पहली राखी, परिणीति ने दिखाई झलक
प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने भाई नीर को भेजी पहली राखी, परिणीति ने दिखाई झलक
सज्जन कुमार की श्रद्धांजलि सभा में कौन कौन पहुंचा? कांग्रेस-BJP दोनों में बवाल
सज्जन कुमार की श्रद्धांजलि सभा में कौन कौन पहुंचा? कांग्रेस-BJP दोनों में बवाल
चीन ने हटाया नेपाल बाढ़ का वीडियो? 676 मौतों के बाद ड्रैगन क्यों कर रहा ऐसा
चीन ने हटाया नेपाल बाढ़ का वीडियो? 676 मौतों के बाद ड्रैगन क्यों कर रहा ऐसा
IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा, लंदन की नौकरी छोड़ क्लियर किया था UPSC
IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा, लंदन की नौकरी छोड़ क्लियर किया था UPSC
ड्रिप इरिगेशन पर सरकार कितनी सब्सिडी देती है, जानें हिसाब-किताब?
ड्रिप इरिगेशन पर सरकार कितनी सब्सिडी देती है, जानें हिसाब-किताब?
Embed widget