एक्सप्लोरर

Bihar News: '15 दिनों में उड़ा देंगे', सांसद पप्पू यादव को फिर धमकी, कुरियर से भेजी चिट्ठी

Pappu Yadav Threat: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. इस बार फोन से नहीं बल्कि एक खत के जरिए उन्हें डराने की कोशिश की गई है.

MP Pappu Yadav: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) के पूर्णिया आवास पर बुधवार (13 नवंबर) को कुरियर से एक चिट्ठी भेजी गई है. ये चिट्ठी कुंदन कुमार नामक के एक व्यक्ति ने भेजी है. चिट्ठी में उसने लिखा है कि मेरा मित्र लॉरेंस बिश्नोई साबरमती जेल से बार-बार तुम को फोन करता है, लेकिन तुम फोन नहीं उठाता है. तुम्हारी उल्टी गिनती चालू हो गई है. 

शख्स ने चिट्टी में क्या लिखा?

चिट्ठी में ये भी लिखा गया है कि तुम्हारे पूर्णिया आवास अर्जुन भवन को 15 दिन में उड़ा देंगे. तुमको अगर हमसे संपर्क करना है तो चिट्टी में मेरा नंबर लिखा है, उस पर संपर्क करो. धमकी देने वाला शख्स सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र स्थित कामत किशनगंज गांव का है, उसने अपना पता भी इस चिट्ठी में लिखा है.

बता दें बाबा सिद्दकी हत्याकांड के बाद पप्पू यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि लॉरेंस बिश्नोई दो टके का गुंडा है. अगर सरकार से अनुमति मिले तो उसके नेटवर्क को 24 घंटे में ध्वस्त कर दूंगा. पप्पू यादव के इस पोस्ट के बाद उनको whatsapp कॉल कर धमकी दी गई थी. जानकारी मुताबिक सांसद के प्रवक्ता ने सुपौल पुलिस अधीक्षक को इसकी जानकारी दे दी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

जेड श्रेणी सुरक्षा की थी मांग

दरअसल सांसद राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव इन दिनों चुनाव प्रचार के लिए झारखंड में हैं. वहां हो रहे विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं. पप्पू यादव को लगातार धमकियां मिल रही हैं. इससे पहले पप्पू यादव को कथित तौर पर दो बार धमकियां मिल चुकी हैं. इसको लेकर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय से जेड श्रेणी की सुरक्षा की भी मांग की है. उन्हें अभी कोई सुरक्षा नहीं मिली है. इसे लेक उन्होंने केंद्र  सरकार पर निशाना भी साधा था. हालांकि इससे पहले उनको धमकी देने वाला एक शख्स दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Crime: खगड़िया में रिटायर्ड CRPF जवान की गोली मारकर हत्या, पूजा के लिए फूल तोड़ने के दौरान हुई वारदात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का मार्च शुरू होने से पहले फेल? अभी तक नहीं पहुंचे तेजस्वी यादव
LIVE: RJD का मार्च शुरू होने से पहले फेल? अभी तक नहीं पहुंचे तेजस्वी यादव
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी
बिहार: TRE-4 में पदों की संख्या बढ़ी, जारी होगा नया नोटिफिकेशन?
बिहार: TRE-4 में पदों की संख्या बढ़ी, जारी होगा नया नोटिफिकेशन?
तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'
तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget