एक्सप्लोरर

Bihar Crime: खगड़िया में रिटायर्ड CRPF जवान की गोली मारकर हत्या, पूजा के लिए फूल तोड़ने के दौरान हुई वारदात

Retired CRPF Jawan Murder: खगड़िया में अपराधियों ने रिटायर्ड सीआरपीएफ जवान की हत्या कर दी. परिजनों की तरफ से पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया जा रहा है.

Retired CRPF Jawan Shot Dead: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है. खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के डुमरिया बुजुर्ग गांव में बुधवार की सुबह एक रिटायर्ड सीआरपीएफ जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान डुमरिया बुजुर्ग गांव के विधान चंद्र मिश्र के रूप मे हुई. घटना उस वक़्त घटी, जब विधान चंद्र मिश्र अपने घर के पास पूजा करने के लिए फूल तोड़ रहे थे. इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें सिर में गोली मार दी.

जमीन विवाद मे हुई हत्या

अपराधियों के हमले के बाद रिटायर्ड जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर परबत्ता थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक विधान चंद्र मिश्र के भाई धनंजय मिश्र ने बताया कि आज सुबह मेरा भाई पूजा के लिए फुल तोड़ रहा था उसी वक़्त पड़ोसी भवेश मिश्रा और उसके पिता ने साजिश रच कर मेरे भाई को मरवा दिया है.

मृतक के भाई धनंजय मिश्र ने बताया कि पूर्व से मेरे भाई का भवेश मिश्रा से जमीन विवाद चल रहा था. पूर्व में भी कई बार विवाद हुआ था, मगर थाने में मामले जाता और रफा दफा हो जाता था. भाई धनंजय मिश्र ने बताया कि कई बार भवेश मिश्रा और उनके सहयोगियों के जरिए मेरे भाई विधान चंद्र मिश्र पर जमीन विवाद के कारण हमला किया गया था.

धनंजय मिश्र ने बताया कि लिखित शिकायत मेरे भाई ने परबत्ता थाना साहित एसपी खगड़िया को दिया था. मगर आवेदन पर भी कोई विचार नहीं किया जाता था. इस कारण उनलोगों का मनोबल बढ़ता गया और आज फूल तोड़ने के वक़्त मेरे भाई की हत्या कर दी गई. मृतक के भाई ने बताया कि कई दफे थाना से लेकर एसपी कार्यलय तक सुरक्षा की गुहार मेरे भाई  ने लगाई थी, मगर पुलिस की कार्यशैली के कारण मेरे भाई की हत्या हो गई. 

क्या कहती है पुलिस?

वहीं खगड़िया एसपी चन्दन कुशवाहा ने बताया कि बुधवार की सुबह परबत्ता थाना क्षेत्र डुमरिया बुजुर्ग गांव में एक रिटायर्ड सीआरपीएफ जवान की गोली मारकर हत्या की खबर मिली थी. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस बल को भेज दिया गया है. आस पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. घर वालों से भी पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद जल्द ही आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. परिजनों से जिनका नाम आएगा उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Cyber Crime: नवादा में साइबर ठगों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, बंगाल से जुड़े हैं कनेक्शन, 16 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget