एक्सप्लोरर

बिहार: मुफ्त ऑक्सीजन मुहैया करा रही बोधगया की ये संस्था, मदद के लिए सामने आए 10 देशों के लोग

संस्था के निदेशक विवेक कुमार कल्याण ने इस बाबत एक नियंत्रण कक्ष बनाया है, जहां मरीजों के परिजनों को डॉक्टर का पुर्जा और आधार कार्ड लेकर आने पर तुरंत ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराई जा रही है. मरीज सिलेंडर स्टॉक न कर लें, इसलिए उनसे सिक्योरिटी मनी भी ली जाती है.

गया: बिहार के गया जिले में कोरोना संक्रमण बड़ी तेजी से पांव पसार रहा है. रोजाना सैकड़ों नए मरीज सामने आ रहे हैं. लोगों की जान जा रही है. गंभीर मरीजों के लिए निजी और सरकारी अस्पताल में व्यवस्था है, लेकिन जो लोग होम आइसोलेशन में हैं, उन्हें काफी परेशानी हो रही है. चूंकि, कोरोना मरीजों की हालत बिगड़ने पर उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है. लेकिन सरकारी प्रक्रिया के तहत ऑक्सीजन लेना काफी मुश्किल है. प्रक्रिया लंबी होने की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. 

मदद को सामने आए दस देश के लोग

इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए अब 10 देश के लोग भारत की मदद के लिए सामने आए हैं. बोधगया की एक निजी संस्था से जुड़े फ्रांस, जर्मनी, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, यूएसए सहित 10 देशों के लोगों ने कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन मुहैया कराने का जिम्मा लिया है. अभी फिलहाल 50 ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाए गए हैं, जिसका खर्च विदेशी बौद्ध धर्मावलंबी उठा रहे हैं.

संस्था के निदेशक विवेक कुमार कल्याण ने इस बाबत एक नियंत्रण कक्ष बनाया है, जहां मरीजों के परिजनों को डॉक्टर का पुर्जा और आधार कार्ड लेकर आने पर तुरंत ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराई जा रही है. मरीज सिलेंडर स्टॉक न कर लें, इसलिए उनसे सिक्योरिटी मनी भी ली जाती है. ताकि वो समय पर सिलेंडर को वापस करें. ऐसा करने के बाद जमा सिक्योरिटी मनी को वापस कर दिया जाता है.

200 से अधिक मरीजों को पहुंचाई गई है मदद

संस्था के निदेशक विवेक कुमार कल्याण ने बताया कि यूएसए की सिस्टर ब्लू लोटस, इंटरनेशनल वियतनामी बुद्धिष्ट कम्युनिटी, मलेशिया की क्रिस्टल लाव, थाइलैंड के रोबर्ट, यूएसए की केरी थिंक मिन, चीन के जेम्स चाओ, वियतनाम के केटली सहित अलग-अलग कुल 10 देशों के बौद्ध धर्मावलम्बी मदद के लिए आगे आए हैं. अब तक 200 से अधिक मरीजों को मदद पहुंचाई जा चुकी है. वहीं, प्रतिदिन 20 से 30 लोगों को मदद पहुंचाई जा रही है.

ऑक्सीजन लेने पहुंचे परिजनों ने बताया कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद डॉक्युमेंट जमा कर ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें - 

पति को खोने के बाद फूट-फूटकर रोई महिला, कहा- 'जल्लाद हैं सारे, बाबू को बिना ऑक्सीजन के मार डाला'

महिला की मौत के बाद शव को सड़क पर छोड़ कर भागा ऑटो चालक, अकेला पति मदद की देखता रहा राह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, 'चेतावनी देते हैं कि…'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, 'चेतावनी देते हैं कि…'
प्रशांत किशोर ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम! बांकीपुर उपचुनाव को लेकर लगाया गंभीर आरोप
प्रशांत किशोर ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम! बांकीपुर उपचुनाव को लेकर लगाया गंभीर आरोप
CJP के बिहार में आंदोलन वाले ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, धर्मेंद्र प्रधान का भी जिक्र
CJP के बिहार में आंदोलन वाले ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, धर्मेंद्र प्रधान का भी जिक्र
बीजेपी के पूर्व विधायक हरि भूषण ठाकुर को जान से मारने की धमकी, पटना में FIR दर्ज
बीजेपी के पूर्व विधायक हरि भूषण ठाकुर को जान से मारने की धमकी, पटना में FIR दर्ज

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget