एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार को अल्टीमेटम- एक महीने में करें ये काम

तेजस्वी यादव ने कहा कि डकैती, झूठ, लूट, छल, प्रपंच और फरेब से बनी बिहार सरकार को आज एक महीना हो गया है.

पटना: बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने बिहार की नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने और नौजवानों, छात्रों, संविदाकर्मियों और किसानों की मांगों को पूर्ण करने के लिए एक महीने का समय दिया है. इस क्रम में तेजस्वी ने नीतीश सरकार के एक महीने पूरे होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना भी साधा है.

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि डकैती, झूठ, लूट, छल, प्रपंच और फरेब से बनी बिहार सरकार को आज एक महीना हो गया है. सरकार में दो उपमुख्यमंत्री और सबसे अधिक मंत्री, विधायक वाली बीजेपी के सांसद, विधायक और मंत्री ही प्रतिदिन अपनी लुटेरी सरकार की कार्य शैली, मुख्यमंत्री और पार्टी पर सवाल उठाते हैं.

यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट भी किया है. उन्होंने आगे लिखा, "हमारी पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई, कारवाई और रोजी-रोटी और स्थायी नौकरी जैसे जनसरोकारी मुद्दों आधारित सकारात्मक राजनीति को कुर्सीवादी लोग कभी नहीं हरा पाएंगे."

सरकार को एक महीने का समय और दे रहे- तेजस्वी

आरजेडी नेता ने एक और महीना देने की बात कहते हुए आगे कहा, "चोरी की इस नई नवेली सरकार को एक महीने का समय और दे रहे हैं, ताकि वो प्रदेश में फैली रिकॉर्डतोड़ बेरोजगारी को खत्म करने, नौजवानों, छात्रों, संविदाकर्मियों और किसानों की मांगों को पूर्ण करने, प्रशासन के कण-कण में व्याप्त भ्रष्टाचार और प्रदेश के कोने-कोने में स्थापित बेतहाशा अपराध को काबू करने की दिशा में ठोस कदम उठा सके."

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चुप रहने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री, विपक्ष के तर्कपूर्ण और तथ्यपूर्ण वाजिब सवालों का कभी भी उत्तर नहीं देते, क्योंकि उनके पास जवाब ही नहीं होता. उन्होंने आगे लिखा, "अगर विपक्ष का जवाब देने में किसी प्रकार की बची-खुची प्रतिष्ठा का क्षरण होता है तो आप अपनी सरकार के सबसे बड़े सहयोगी, उनके मंत्री और जनप्रतिनिधियों की शंकाओं का ही लोकहित में जवाब दे दीजिए."

यह भी पढ़ें-

नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक में बड़ा फैसला, राज्य के लोगों को दिया जाएगा कोरोना का मुफ्त टीका

बिहार में अगले साल होंगे पंचायत चुनाव, निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में सिर्फ 3 लोग सुरक्षित! पप्पू यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा खतरा?
बिहार में सिर्फ 3 लोग सुरक्षित! पप्पू यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा खतरा?
CJP के आंदोलन पर JDU का बड़ा बयान, '100-200 आदमी…'
CJP के आंदोलन पर JDU का बड़ा बयान, '100-200 आदमी…'
बांग्लादेश से भी खराब भारत की आर्थिक हालत? कांग्रेस MP मनोज कुमार का बड़ा दावा
बांग्लादेश से भी खराब भारत की आर्थिक हालत? कांग्रेस MP मनोज कुमार का बड़ा दावा
दिल्ली प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'दो दिन पहले अमित शाह…'
दिल्ली प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'दो दिन पहले अमित शाह…'

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget