एक्सप्लोरर

'50 करोड़ की गर्लफ्रेंड बोलने वाले मोदी जी हैं…', गाली विवाद पर तेजस्वी यादव का प्रधानमंत्री पर हमला

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता सब कुछ जानती है, समझती है. दिखावटी और मिलावटी राजनीति से चलने वाला नहीं हैं. प्रधानमंत्री विदेश में ठहाके लगा रहे थे, यहां आए तो रोना आ गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी मां को लेकर इस्तेमाल किए गए गलत शब्दों पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है. बुधवार (03 सितंबर, 2025) को पटना में पत्रकारों से तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी की भी मां को अपशब्द नहीं बोलना चाहिए. हम लोग इसके पक्षधर नहीं हैं, ना ही हम लोगों के संस्कार में है. 

तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए कहा, "सबकी मां सबकी मां होती है, लेकिन सवाल ये उठता है 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड बोलने वाले मोदी जी हैं, सोनिया गांधी जी को इतनी भद्दी-भद्दी गालियां दी गई, नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल उठाए गए.  मुझे बीजेपी विधायकों ने मां-बहनों की गालियां सदन में दी. बीजेपी के प्रवक्ता कई बार महिलाओं का अपमान लाइव कैमरे पर करते हैं."

'विदेश में ठहाके लगा रहे थे…'

आरजेडी नेता ने कहा, "हमारी पार्टी की प्रवक्ता सारिका पासवान को जो सड़क पर नंगे घुमाने की बात कर रहा था, उसको बीजेपी पार्टी जॉइन कराती है, सम्मानित करती है, तब प्रधानमंत्री जी कहां थे? बताना चाहिए था. नीतीश जी को जब डीएनए की गाली दी तो वो क्या था? देखिए देश की जनता… बिहार की जनता सब कुछ जानती है, समझती है. दिखावटी और मिलावटी राजनीति से चलने वाला नहीं हैं. प्रधानमंत्री इतने दिनों से विदेश में थे यहां आए तो उनको रोना आया, विदेश में ठहाके लगा रहे थे."

'इनकी चोरी पकड़ी गई… बेचैन हैं'

पत्रकारों ने कहा कि कल (गुरुवार) बीजेपी बिहार बंद कर रही है. इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार के लोग बिहार बंद कर रहे हैं? प्रधानमंत्री आते हैं तो ऐसे ही स्कूल बंद हो जाता है. इनके पास कोई मुद्दा नहीं है. बीजेपी डरी हुई है. तेजस्वी ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा में हर वर्ग का जो अपार समर्थन मिला है… इनकी चोरी पकड़ी गई है… तो बेचैन हैं. बता दें कि इसके पहले बीते मंगलवार को तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी और बीजेपी पर तंज कसा था.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD नेता तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD मार्च में मीसा भारती बोलीं- ‘युवाओं के भविष्य की हत्या कर रही सरकार’
RJD मार्च में मीसा भारती बोलीं- ‘युवाओं के भविष्य की हत्या कर रही सरकार’

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget