एक्सप्लोरर

'प्रधानमंत्री जी ठीक बोल रहे…', आपत्तिजनक टिप्पणी पर अब आया रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान

Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमला किया. कहा कि उस आदमी ने भद्दी-भद्दी बात कही थी, तो आज तक तो बीजेपी के नेताओं ने माफी नहीं मांगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बड़ा बयान दिया है. मंगलवार (02 सितंबर, 2025) को रोहिणी आचार्य ने इस पूरे मुद्दे पर कहा, "प्रधानमंत्री जी ठीक बोल रहे हैं, किसी को हक नहीं है को वो किसी की मां-बहन को गाली दे. वही चीज उन पर भी लागू होता है, जब वे अपने मंच से सोनिया गांधी और कांग्रेस की महिलाओं के लिए भद्दी बातें बोल रहे थे. उसके लिए तो आज तक प्रधानमंत्री ने माफी नहीं मांगी."

उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा, "बिहार की बेटी को चुनाव के समय कितनी गाली दी गई, उन्हीं की पार्टी के उपमुख्यमंत्री हैं, नाम भी ठीक से याद नहीं है, सुनते हैं मुरेठा बांधते थे, कहते थे मुरेठा तभी खोलेंगे जब नीतीश कुमार को गद्दी से फेकेंगे. सम्राट चौधरी नाम है. मुरेठा तो अब नहीं बांधते हैं. नीतीश कुमार तो अभी भी गद्दी पर हैं, तो मुरेठा खुल कैसे गया?" 

रोहिणी आचार्य ने सम्राट चौधरी पर हमला करते हुए कहा, "अपनी मां की कसम खाई थी, उस आदमी ने भद्दी-भद्दी बात कही थी, तो आज तक तो बीजेपी के नेताओं ने माफी नहीं मांगी. बिहार की बेटी का अपमान हुआ. उसके लिए बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी."

इंजीनियर के घर से करोड़ों मिलने पर क्या कहा?

दूसरी ओर नेता रोहिणी आचार्य ने बिहार के सरकारी इंजीनियर के घर से करोड़ों रुपये बरामद होने के मामले पर कहा, "...संस्कारी मुख्यमंत्री के संस्कारी कर्मचारी के घर से हजारों-करोड़ों रुपये के नोट भी निकलेंगे तब भी इनके कान पर जूं नहीं रेंगने वाली है."

बता दें कि बिहार के दरभंगा में वोटर यात्रा के दौरान एक मंच से आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी. उसके बाद आज (मंगलवार) पीएम मोदी ने इस पर पहली बार प्रतिक्रिया दी. अब विपक्ष के नेताओं की ओर से बयानबाजी हो रही है. गौरतलब हो कि गाली देने वाले युवक को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है.

यह भी पढ़ें- मां के लिए हुए गलत शब्दों के इस्तेमाल पर जब बोले PM मोदी… बिहार में रोने लगे BJP नेता, VIDEO

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget