एक्सप्लोरर

तेजस्वी ने कहा- मंत्रिमंडल का विस्तार CM नीतीश का अधिकार, फिर भी वो झाड़ रहे पल्ला

सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश ने खुद कहा है कि उन्हें जबरदस्ती सीएम बनाया गया है. ऐसे में आप कल्पना कीजिये कि किसी को अगर जबरदस्ती सीएम बनाया जाए तो वो बिहार के लिए क्या काम करेगा?

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 सम्पन्न होने के बाद नई सरकार का गठन हो चुका है. लेकिन अब तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है. मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होने के मुद्दे पर सूबे में बयानबाजी जारी है. इसी क्रम में शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नई सरकार की गठन के इतने दिन बाद भी मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होने से बिहार की जनता को नुकसान हो रहा है. मंत्रिमंडल का गठन तो सीएम का अधिकार है, फिर भी वो इससे पल्ला झाड़ रहे हैं.

नीतीश कुमार की सरकार बिहार के लिए अभिशाप

नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिहार बेरोजगारी का केंद्र है. पिछले 15 सालों में बिहार मजबूर प्रदेश बना है. एनडीए और नीतीश कुमार की सरकार बिहार के लिए अभिशाप है. एनडीए ने जनादेश की चोरी पहले ही की है.

जबरदस्ती का सीएम क्या काम करेगा?

वहीं, सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश ने खुद कहा है कि उन्हें जबरदस्ती सीएम बनाया गया है. ऐसे में आप कल्पना कीजिये कि किसी को अगर जबरदस्ती सीएम बनाया जाए तो वो बिहार के लिए क्या काम करेगा? कुछ फैसले हैं, जो बीजेपी को सीएम नीतीश से कराने हैं, इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री बनाया है.

नीतीश कुमार हर चीज से झाड़ते हैं पल्ला 

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार हर चीज से पल्ला झाड़ते हैं. वे कभी किसी चीज की जिमेदारी नहीं लेते हैं. बिहार में घोटाले हुए, रोजाना अपराध हो रहे हैं. लेकिन किसी चीज की जिम्मेदारी नीतीश कुमार नहीं लेते. मंत्रिमंडल का गठन तो सीएम का अधिकार है, फिर भी वो इससे पीछे हट रहे हैं.

हर तरीके से तैयार हैं तेजस्वी

तेजस्वी ने कहा कि चुनाव मध्य में भी हो सकता है और हम हर तरीके से तैयार हैं. वहीं, धन्यवाद यात्रा के संबंध में उन्होंने कहा कि यात्रा की तारीख की घोषणा मकर संक्रांति के बाद कि जाएगी. कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर तेजस्वी ने कहा कि किसी भी कर्मचारी को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है. ये वही लोग हैं जो 19 लाख नौकरी दे रहे थे.

यह भी पढ़ें -

VIRAL वीडियो मामले में JDU नेता ने कोर्ट में किया सरेंडर, जमानत मिलते ही SP पर लगाया आरोप यहां जानें- कौन हैं खेती से JDU प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर करने वाले रामसेवक सिंह?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget