एक्सप्लोरर

VIRAL वीडियो मामले में JDU नेता ने कोर्ट में किया सरेंडर, जमानत मिलते ही SP पर लगाया आरोप

जमानत मिलने के बाद पूर्व विधायक एसपी पर जमकर भड़के. उन्होंने कहा कि एसपी सामंत विचारधारा वाले हैं. लेकिन अबकी बार उन्होंने गलत नंबर डायल कर दिया है. उन्होंने कहा कि ये मामला पूरी तरीके से गैरकानूनी है.

आरा: पूर्व विधायक बिजेंद्र यादव ने शुक्रवार को वायरल वीडियो मामले में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी वन के कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. शुक्रवार को कोर्ट में समर्पण करने के साथ ही विधायक को जमानत भी मिल गई. दरअसल, संदेश विधानसभा के पूर्व विधायक का एक नाबालिग बच्चे के हाथों में दो नाली बंदूक देकर गोली चलवाने का वीडियो वायरल हुआ था.

एसपी के आदेश पर हुई थी कार्रवाई

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा था कि पूर्व विधायक बच्चे द्वारा दोनाली बंदूक से गोली चलाने के दौरान उसके पीछे खड़े हैं. वहीं, बच्चे ने भी पूर्व विधायक को साथ देख कर हवा में एक गोली चला दी थी. वीडियो वायरल होने के बाद भोजपुर एसपी हर किशोर राय ने संज्ञान लेते हुए पूर्व विधायक के खिलाफ जिले के गड़हनी थाना में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था.

दर्ज एफआईआर के आधार पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता सह पूर्व विधायक बिजेंद्र यादव ने आरा सिविल कोर्ट के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी वन के यहां आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पण करते ही कोर्ट में आरोपित पूर्व विधायक को अधिवक्ता के माध्यम से जमानत के लिए अर्जी दाखिल की गई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आरोपित पूर्व विधायक को जमानत दे दी.

जेडीयू नेता ने एसपी पर लगाया गंभीर आरोप

हालांकि, जमानत मिलने के बाद पूर्व विधायक एसपी पर जमकर भड़के. उन्होंने कहा कि एसपी सामंत विचारधारा वाले हैं. लेकिन अबकी बार उन्होंने गलत नंबर डायल कर दिया है. पूर्व विधायक ने कहा कि ये मामला पूरी तरीके से गैरकानूनी है. किसी भी जिले में शस्त्र का मालिक उस जिले का जिलाधिकारी सह दंडाधिकारी होता है. जिलाधिकारी के आदेश मिलते ही हमने शस्त्र को आर्म्स दुकान में जमा करा दिया था.

पूर्व विधायक ने पूछा कि आखिर किस अधिकार भोजपुर एसपी ने रात में आर्म्स दुकान खुलवाकर आर्म्स जब्त की. यह पूरी तरह से गैरकानूनी है. नियमा यह है कि शाम छह बजे दुकान बंद करने के बाद रात्रि में आकस्मिक स्थिति में जिलाधिकारी के आदेश के बाद ही दुकान खोला जाता है. उसके लिए एक मजिस्ट्रेट को नियुक्ति किया जाता है और उसके देखरेख में ही दुकान खोला जाता है.

पूर्व विधायक विजेंद्र यादव ने कहा कि स्थानीय राजनीति को लेकर पुलिस उन पर ज्यादती कर रही है. पार्टी की बैठक में वे जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष से पूरी घटना की शिकायत करेंगे.

यह भी पढ़ें -

पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह होंगे JDU के नए प्रदेश अध्यक्ष, लव-कुश की जोड़ी पर नीतीश ने जताया भरोसा यहां जानें- कौन हैं खेती से JDU प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर करने वाले रामसेवक सिंह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी
पटना में 10वीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक पर मिली स्कूल ड्रेस और बैग
पटना में 10वीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक पर मिली स्कूल ड्रेस और बैग

वीडियोज

Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget