एक्सप्लोरर

एस सिद्धार्थ ने हेडमास्टर को लगाया VIDEO कॉल, बच्चों की कम संख्या देख ACS ने दे दिया बड़ा टास्क

Bihar Teacher News: सीतामढ़ी के बनौल मध्य विद्यालय के हेडमास्टर से एस सिद्धार्थ बात कर रहे थे. उन्होंने पानी और शौचालय आदि के बारे में भी पूछा. इस पर हेडमास्टर ने जवाब दिया कि ये सब है.

Bihar Teacher News: बिहार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालय के संचालन के समय में बदलाव किया है. आज (07 अप्रैल) से यह लागू हो चुका है. सभी स्कूलों का संचालन सुबह 6:30 बजे से 12:30 बजे तक होना है. आज (सोमवार) पहले दिन हाल जानने के लिए सुबह-सुबह शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ (ACS S Siddharth) ने एक-एक कर कई स्कूलों में फोन लगाया. स्थिति के बारे में जाना. सुझाव भी दिया. इस दौरान सीतामढ़ी के एक हेडमास्टर को एसीएस ने बड़ा टास्क भी दे दिया.

बनौल मध्य विद्यालय में कम मिली बच्चों की उपस्थिति

दरअसल एस सिद्धार्थ ने वीडियो कॉल के जरिए सीतामढ़ी के बनौल मध्य विद्यालय के हेडमास्टर से बात की. उन्होंने पूछा कि स्कूल में कितने बच्चे आए हैं? शिक्षक को वीडियो के जरिए अपर मुख्य सचिव ने दिखाने के लिए कहा. एसीएस एस सिद्धार्थ ने वीडियो में देखा कि बच्चों की संख्या कम है. उन्होंने गिनती करते हुए शिक्षक से पूछा कि मात्र 12 बच्चे ही आए हैं? इसके बाद उन्होंने हेडमास्टर से पूछा कि आप लोगों ने गार्जियन को नहीं बोला था कि सोमवार से स्कूल मॉर्निंग होगा? उधर से जवाब मिला कि सर शनिवार को ही सबको बोल दिए थे.

'हेडमास्टर साहब… थोड़ा गांव में जाइए'

बच्चों की उपस्थिति कम देख एस सिद्धार्थ ने कहा कि शिक्षक कितने हैं स्कूल में? इस पर हेडमास्टर ने कहा, "चार हैं सर." फिर एसीएस ने सबको दिखाने के लिए कहा. इस दौरान चार शिक्षकों की संख्या सही पाई गई. इसके बाद एस सिद्धार्थ ने निर्देश देते हुए कहा, "हेडमास्टर साहब… थोड़ा गांव में जाइए. दो टीचर को लेकर जाइए. तब तक दो टीचर यहां पढ़ाएंगी. सबको बोलिए… माता-पिता की मीटिंग करिए."

एसीएस ने आगे कहा कि कोई दिक्कत है आपको? इस पर हेडमास्टर ने कहा कि यहां बाउंड्री नहीं है. बहुत दिक्कत हो रही है. और सब तो ठीक है. शिक्षक की समस्या सुनकर एस सिद्धार्थ ने आश्वासन दिया कि इस बार बाउंड्री का काम हो जाएगा. उन्होंने पानी और शौचालय आदि के बारे में भी पूछा. इस पर हेडमास्टर ने जवाब दिया कि ये सब है.

बता दें कि जब केके पाठक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव थे तो वे भी कड़क अंदाज के लिए जाने जाते थे. कहीं भी कभी भी पहुंच जाते थे. एस सिद्धार्थ भी शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अपने अंदाज में काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar News: अटेंडेंस बनाए, घर भाग गए, स्कूल में क्यों नहीं हैं? एस सिद्धार्थ ने लगाया फोन, दुकान पर थे गुरुजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget