एक्सप्लोरर

Bihar News: अटेंडेंस बनाए, घर भाग गए, स्कूल में क्यों नहीं हैं? एस सिद्धार्थ ने लगाया फोन, दुकान पर थे गुरुजी

Bihar Teacher News: बिहार शिक्षा विभाग के एसीएस डॉ. एस सिद्धार्थ ने पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि प्रखंड के एक शिक्षक को फोन लगाया था. पता चला वे स्कूल की जगह दुकान पर हैं.

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विभाग और अधिकारियों की ओर से हर कदम उठाए जा रहे हैं. आज (सोमवार) से बिहार में सरकारी स्कूल की टाइमिंग में बदलाव हुआ है. स्कूल मॉर्निंग चल रहा है. इस बीच कई स्कूलों में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने वीडियो कॉल लगाकर वहां के हेडमास्टर से बात की. इस दौरान कुछ जगहों से लापरवाही सामने आई. कहीं स्कूलों में छात्रों की संख्या कम थी तो कहीं शिक्षक ही स्कूल से गायब थे.

पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानने के लिए एसीएस डॉ. एस सिद्धार्थ ने पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि प्रखंड के एक शिक्षक को फोन लगाया. एसीएस ने पूछा कि रितेश कुमार वर्मा जी बोल रहे हैं? इस पर जवाब आया, जी सर. एसीएस ने कहा कि रितेश जी स्कूल में हैं क्या? इस पर शिक्षक को जवाब देने में पसीना छूटने लगा क्योंकि वह स्कूल में नहीं थे. शिक्षक ने जवाब दिया, "दो मिनट में आ रहे हैं सर." 

'दुकान पर क्या कर रहे थे… वीडियो ऑन करिए'

जैसे ही एस सिद्धार्थ को लगा कि शिक्षक स्कूल में नहीं हैं तो सवाल-जवाब करने लगे. उन्होंने फिर पूछा कि किधर घूम रहे हैं? शिक्षक ने जवाब दिया, "दुकान पर गए थे. आ ही गए सर." एस सिद्धार्थ ने कहा कि दुकान पर क्या कर रहे थे आप? स्कूल में मन नहीं लग रहा है? वीडियो ऑन करिए. आप दुकान पर क्या कर रहे थे? आप स्कूल में टाइम पर नहीं जाते हैं क्या? ये तो यही हुआ न कि आप अटेंडेंस बनाए आराम से सुबह और घर भाग गए.

एस सिद्धार्थ ने कहा कि 11.30 बज रहा है और आप स्कूल में नहीं हैं. इस पर शिक्षक ने जवाब दिया कि 30 किलोमीटर घर है सर. फिर एस सिद्धार्थ ने कहा कि दूसरे टीचर से बात कराइए. इसी तरह और भी स्कूलों में वीडियो कॉल के जरिए एस सिद्धार्थ ने बात की. उन्होंने शिक्षकों को दिशा-निर्देश भी दिया.

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi News: कांग्रेस में कौन है बिहार का CM मटेरियल? कार्यकर्ताओं ने बताया नाम, RJD की टेंशन बढ़ी

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी
बिहार: TRE-4 में पदों की संख्या बढ़ी, जारी होगा नया नोटिफिकेशन?
बिहार: TRE-4 में पदों की संख्या बढ़ी, जारी होगा नया नोटिफिकेशन?
तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'
तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget