एक्सप्लोरर

Bihar Teacher News: बिहार के सभी शिक्षक ध्यान दें! बकाए वेतन को लेकर शिक्षा विभाग से आई बड़ी खुशखबरी

Bihar News: शिक्षा विभाग की ओर से सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को एक सप्ताह का समय दिया गया है. 'नियोजित' से 'विशिष्ट' बनने वाले ऐसे करीब 32 हजार शिक्षक हैं जिन्हें तीन माह से वेतन नहीं मिला है.

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से एक अच्छी खबर आई है. प्रदेश के सरकारी विद्यालयों के सभी कोटि के शिक्षकों को जल्द सैलरी के साथ बकाया वेतन भी मिलने वाला है. इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को एक सप्ताह का समय दिया गया है. इस अवधि में सभी शिक्षकों को वेतन भुगतान कर दिया जाएगा.

जारी किए गए पत्र में क्या कुछ कहा गया?

दरअसल बीते गुरुवार (10 अप्रैल, 2025) को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इस संबंध में पत्र के जरिए निर्देश जारी किया गया. विभाग के उप सचिव अमित कुमार पुष्पक के हस्ताक्षर से जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 अंतर्गत जिलों में कार्यरत सभी प्रकार के शिक्षकों के मार्च सहित बकाए वेतन का भुगतान नियमानुसार एक सप्ताह में करना सुनिश्चित करें. इसकी प्रतिलिपि शिक्षा विभाग को सूचनार्थ प्रेषित करें.

निर्देश के बाद शिक्षकों की बढ़ी उम्मीद

शिक्षा विभाग के इस निर्देश से यह तय हो गया है कि मार्च 2025 तक का वेतन तो मिलेगा ही साथ ही शिक्षकों को बकाया वेतन भी मिल जाएगा. इस निर्देश के बाद बकाए वेतन का इंतजार कर रहे शिक्षकों में उम्मीद बढ़ गई है. शिक्षकों को थोड़ी राहत जरूर मिली है. बकाए वेतन के भुगतान के बाद खुशी और दोगुनी हो जाएगी.

32 हजार शिक्षक तीन माह से कर रहे वेतन का इंतजार

आपको बता दें कि सक्षमता परीक्षा पास कर 'नियोजित' से 'विशिष्ट' बनने वाले ऐसे करीब 32 हजार शिक्षक हैं जिन्हें तीन माह से वेतन नहीं मिला है. तीन महीने से वो इंतजार कर रहे हैं. इनमें ऐसे विशिष्ट शिक्षक तो हैं ही जिनके प्रान (PRAN) नंबर जेनेरेट नहीं हुए हैं, ऐसे विशिष्ट शिक्षक भी हैं जिनके प्रान नंबर जेनेरेट हो चुके हैं. वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों की परेशानी बढ़ गई है. कुछ शिक्षकों का कहना है कि वो जैसे-तैसे घर चला रहे हैं. समय से वेतन मिलने से परेशानी कम होती है. 

यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव को झटका! CM पद को लेकर सचिन पायलट का चौंकाने वाला बयान, 'बहुमत आने के बाद…'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? 'मेरे लिए जो…'
रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? बोलीं- 'मेरे लिए जो…'
बेगूसराय में शिक्षा अधिकारी के घर रेड, करोड़ों का कैश-गहने बरामद
बेगूसराय में शिक्षा अधिकारी के घर रेड, करोड़ों का कैश-गहने बरामद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget