एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव को झटका! CM पद को लेकर सचिन पायलट का चौंकाने वाला बयान, 'बहुमत आने के बाद…'

Sachin Pilot: सचिन पायलट ने कहा कि नीतीश कई वर्षों से मुख्यमंत्री हैं. कुछ काम युवाओं के लिए नहीं किया. आए दिन परीक्षाओं का पेपर लीक होता है. सरकार को युवाओं की कोई चिंता नहीं है.

Bihar News: कांग्रेस के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को बिहार में चुनाव से पहले सीएम पद का उम्मीदवार सीधे तौर पर नहीं मान रहे हैं. अब इसको लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) का बयान आया है. शुक्रवार (11 अप्रैल, 2025) को पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने एक सवाल के जवाब में साफ कहा कि आरजेडी के साथ गठबंधन में कांग्रेस विधानसभा चुनाव लड़ेगी लेकिन बहुमत आने के बाद तय होगा कि सीएम कौन होगा.

सचिन पायलट ने कहा कि 'पलायन रोको नौकरी दो' पदयात्रा का उद्देश्य है कि पलायन को रोका जाए. बेरोजगारी खत्म की जाए. नौकरी के नाम पर बिहार के युवाओं को लाठी मिलती है. मजबूरी में पलायन करते हैं. बिहार की हालत यह है कि यहां के युवाओं का भविष्य अंधकार में चला गया है. नीतीश कई वर्षों से मुख्यमंत्री हैं. कुछ काम युवाओं के लिए नहीं किया. नीतीश ने मोदी सरकार का समर्थन किया उनके समर्थन से सरकार चल रही है. कम से कम इसके बदले में बिहार के युवाओं के लिए 10-20 लाख नौकरी बिहार के युवाओं के लिए मांग लेते. 

सचिन पायलट ने कहा कि यहां शिक्षा-व्यवस्था भी चौपट है. आए दिन परीक्षाओं का पेपर लीक होता है. सरकार को युवाओं की कोई चिंता नहीं है. बिहार के लाखों युवा अपनी संभावनाओं को खत्म होता देख दूसरे राज्यों में जा रहे हैं. नीतीश कुमार से पूछना चाहते हैं. क्या दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री से बोलेंगे कि बिहार के युवाओं को नौकरी दीजिए? युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए हमारी पार्टी कृत संकल्पित है.

आज समाप्त होगा 'पलायन रोको नौकरी दो' का पहला चरण

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के साथ बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम, सुप्रिया श्रीनेत के अलावा पार्टी के कई अन्य नेता मौजूद रहे. इस मौके पर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि 'पलायन रोको नौकरी दो' पदयात्रा का आज 26वां दिन है. पहला चरण आज समाप्त होगा. इस समस्या को बिहार से खत्म करना है. कांग्रेस की पदयात्रा को बढ़िया रिस्पांस मिला है.

'पलायन-बेरोजगारी के लिए बीजेपी जिम्मेदार'

विधानमंडल दल के नेता शकील खान ने कहा कि केंद्र और बिहार दोनों जगह एनडीए की सरकार है लेकिन डबल इंजन की सरकार में बिहार में पलायन-बेरोजगारी चरम पर है. बीजेपी जिम्मेदार है. यह समस्या बिहार में विकराल रूप ले चुकी है. पदयात्रा के माध्यम से समस्या को खत्म करना है. 

युवाओं को हक दिलाने आए हैं: कन्हैया कुमार

कन्हैया कुमार ने कहा कि पलायन और बेरोजगारी को बर्दाश्त अब नहीं किया जाएगा. शोषित और वंचितों की आवाज अब दबाई नहीं जा सकती. पदयात्रा के दौरान हर जिले में युवाओं का साथ मिला. उनके मुद्दों को हम लोगों ने उठाया. जड़ से इस समस्या को खत्म करना है. युवाओं को उनका हक दिलाने आए हैं.

यह भी पढ़ें- गिरिराज सिंह ने कर दी कांग्रेस के खात्मे की बात, 'चाहे तहव्वुर राणा हो या तसव्वुर राणा हो…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में मानसून मेहरबान, आज जमकर बरसेंगे बादल; पटना समेत 14 जिलों भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में मानसून मेहरबान, आज जमकर बरसेंगे बादल; पटना समेत 14 जिलों भारी बारिश का अलर्ट
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget