एक्सप्लोरर

Bihar Acid Attack: सोई थी पत्नी, देर रात पति ने उठकर डाल दिया तेजाब, महिला का चेहरा जला, आरोपी गिरफ्तार

Supaul News: निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है. लोगों ने बताया कि महिला का पति दिव्यांग है और वह बराबर नशा करता है. नशे में ही उसने किया होगा.

सुपौल: जिले के मरौना प्रखंड के नदी थाना क्षेत्र के ललमनिया गांव में एक पति ने पत्नी पर तेजाब फेंक दिया. तेजाब से महिला का चेहरा चल गया. घटना मंगलवार देर रात करीब तीन बजे के आसपास की है. महिला घर में सोई हुई थी. सोए अवस्था में ही उस पर शख्स ने तेजाब डाला. बुधवार को पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया. महिला का इलाज चल रहा है.  

क्या है पूरा मामला?

ललमनिया गांव की रहने वाली महिला संजीला देवी (35 वर्ष) मंगलवार की रात अपने घर में सोई थी. बताया गया कि घटना के वक्त रात के करीब तीन बज रहे थे. उसके पति विजय कामत ने बाथरूम साफ करने वाले एसिड को गर्म किया. इसके बाद उसने सोए अवस्था में अपनी पत्नी के चेहरे पर फेंक दिया. पत्नी का चेहरा बुरी तरह झुलस गया. शोर मचने के बाद उसे इलाज के लिए निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है.

पति पर नशा कर मारपीट का आरोप

इस मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला का पति विजय कामत दिव्यांग है. अक्सर नशे का सेवन करता है. मारपीट करता है. पत्नी दूसरे के घर में काम करके परिवार चलाती है. अक्सर पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता है. तीन-चार दिन पहले भी पति ने शराब के नशे में पत्नी पर एसिड फेंका था. उसमें वह बाल-बाल बच गई थी.

लोगों ने कहा कि मंगलवार को भी हर दिन की तरह उस दिन भी विवाद हुआ था. अचानक रात में उसकी पत्नी के चिल्लाने की आवाज आई. इसके बाद आसपास के लोग पहुंचे. देखा कि चेहरा बुरी तरह झुलसा हुआ है. इसकी सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई. इसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया.

इस मामले में नदी थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर रात करीब तीन बजे ललमनिया गांव निवासी विजय कामत ने पत्नी संजीला देवी पर बाथरूम साफ करने वाले एसिड को गर्म कर चेहरे पर डाला है. उसकी पत्नी का चेहरा जल गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: यूपी के माफिया मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर बिहार में गिरफ्तार, अंगद राय पर दर्ज हैं कई मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget