एक्सप्लोरर

Bihar SCC Scheme: उच्च शिक्षा के लिए बिहार सरकार देती है 4 लाख तक का लोन, जानिए क्या है कैसे उठा सकते हैं लाभ

बिहार राज्य में सरकार द्वारा गरीब 12वीं पास छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए चार लाख तक का लोन उपलब्ध कराया जाता है. ये लोन स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम के जरिए लिया जा सकता है.

Bihar SCC Scheme: बिहार सरकार (Bihar Government) द्वारा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड  (SCC Scheme) योजना की शुरुआत वित्तिय वर्ष 2015-16 में की गई थी. सरकार की इस योजना का उद्देश्य बिहार में शिक्षा के स्तर में सुधार करना है. इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा गरीब 12वीं पास छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए चार लाख तक का लोन उपलब्ध कराया जाता है. सरकार द्वारा स्टूडेंट लोन पर मात्र चार फीसदी का ब्याज लिया जाता है. हालांकि महिलाओं, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर के लिए केवल एक फीसदी ही ब्याज लगता है. 

 बिहार SCC स्कीम का क्या है लाभ

 बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के जरिए राज्य के गरीब पृष्ठभूमि के बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं. इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार की गारंटी देने की भी जरूरत नही है.योजना के जरिए छात्रों को बैंक्रिंग सिस्टम से फाइनेंशियल मदद की जाती है. स्कीम के माध्यम से बच्चों को एक क्रेडिट कार्ड प्रदान किया जाता है. जिसके जरिए छात्र 4 लाख तक की राशि की निकासी अपनी शिक्षा हेतु कर सकते हैं. लोन में शिक्षण संस्थाओं के शुल्क सहित खान-पान और पाठ्य सामग्री से संबंधित खर्चे होंगे.

इन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए उठा सकते हैं योजना का लाभ

सरकार की इस योजना का लाभ उच्च शिक्षा में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी उठा सकते हैं. उच्च शिक्षा में सरकार द्वारा बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीएससी आईटी, लाइब्रेरी साइंस, बीटेक, होटल मैनेजमेंट, होटल मैनेजमेंट डिप्लोमा, बीएससी नर्सिंग, बैचलर ऑफ फॉर्मेसी, बीएएमएस, बीडीएस, जीएनएम, कंप्यूटर साइंस, मास कम्यूनिकेशन, आर्किटेक्टर, आक्यूपेशनल थेरेपी, बीए या बीएसी इंटीग्रेटेड कोर्स, डिप्लोमा इन फूड न्यूट्रीशियन, डाइटेटिक्स, एमबीबीएस, एमटेक, बैचलर ऑफ फिजियोथेरपी, एलएलबी या बीई आदी विषय में रुची रखने वाले इस ऋण का लाभ उठा सकते हैं. 

 बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए एलिजिबिलिटी

  • आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है.
  • छात्र जिस भी शिक्षण संस्थान में अध्ययन कर रहा हो वह राज्य या केद्र सरकार संबंधित नियामक एजेंसी द्वारा मान्यता प्राप्त होना चाहिए.
  • योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा हेतु विद्यार्थी को सामानाय पाठ्यक्रम, तकनीकी या व्यवसायिक कार्यक्रमों के लिए लोन दिया जाता है.
  •  योजना के तहत राज्य के छात्रों को 12वीं पास होना चाहिए.

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट्स
  • उच्च शिक्षण संस्थान में एडमिशन का सर्टिफिकेट
  •  छात्र-छात्रा, माता-पिता और गारंटर में से सभी के 2-2 फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  •  परिवार की आय का प्रमाण पत्र
  •  आवेदक और उसके सह आवेदक के दो फोटो
  •  बैंक अकाउंट पासबुक
  •  माता-पिचा के बैंक अकाउंट की 6 महीने की स्टेटमेंट
  •  मोबाइल नंबर

 बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए कैसे करें आवेदन

  •  सबसे पहले शिक्षा विभाग, योजना एवं विकास विभाग एवं क्षम संसाधन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  •  होम पेज ओपन होने के बाद न्यू एप्लिकेशन रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक कर दें.
  • अगला पेज ओपन होते ही रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जाएगा
  • इस फॉर्म में सभी जानकारी जैसे नाम, ईमेल आईडी, माता-पिता का नाम, पता. मोबाइल नंबर आजी सही से भरें
  •  अब अपने मोबाइल पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करें
  • सभी डिटेल्स भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिर कर दें.
  • सबमिट करने के बाद आपको स्क्रीन पर 3 अन्य ऑप्शन नजर आएंगे. इन ऑप्शन में से स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड विकल्प सिलेक्ट कर लें.
  • इसके बाद एक नया एप्लिकेशन फॉर्म ओपन होगा. इसमें मांगी गई सभी जानकारी भर दें और सबमिट कर दें.
  • आवेदन जमा होने के बाद छात्रों को एक यूनिक आईडी नंबर मिलेगा. ये नंबर मोबाइल या ईमेल पर भेजा जाएगा.
  •  विद्यार्थियों को प्रस्तुत आवेदन फॉर्म की पीडीएफ कॉपी और उनके ई-मेल आईडी पर जरूरी डॉक्यूमेंट्स की डिटेल्स मिलेगी, काउंटर पर एप्लिकेशन फॉर्म और डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी.
  •  इसके बाद आवेदक को उनके मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर किस दिन काउंटर पर जाना है इसकी डिटेल दी जाएगी. इसके बाद आगे का प्रोसेस पूरा करना होगा.

ये भी पढ़ें

Bihar Crime News: दरवाजे पर मुंह धो रहा था युवक तभी पहुंच गए गांव के चार बदमाश, पहले गाली-गलौज की फिर मारी गोली

Bochahan By Election Live Updates: वोट का उत्साह! नाव पर चढ़कर मतदान के लिए पहुंचे लोग, 11 बजे तक 24.7 प्रतिशत वोटिंग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget