एक्सप्लोरर

कांग्रेस के पूर्व विधायक की अजीबोगरीब मांग- बिहार सरकार में ब्राह्मण नेता को बनाया जाए उपमुख्यमंत्री

कांग्रेस नेता ऋषि मिश्रा ने कहा कि ललित बाबू की सोच थी कि मिथिलांचल का सम्पूर्ण विकास हो. लेकिन 1990 के बाद यहां से कोई भी मजबूत नेता नहीं उभरा जो पटना में रहकर मिथिलांचल की आवाज उठा सके. ऐसे में ब्राह्मण नेता को उपमुख्यमंत्री बनाने की जरूरत है.

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के जाले विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता ऋषि मिश्रा ने बिहार सरकार में ब्राह्मण उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों से ब्राह्मणों ने मिथिलांचल में बीजेपी को जीताने का काम किया है. इस बार भी एनडीए गठबंधन को मिथिला में बड़ी जीत मिलने का कारण सिर्फ ब्राह्मण ही रहे हैं. इसलिए यहां से एक ब्राह्मण नेता को बिहार का उपमुख्यमंत्री बनना चाहिए.

मिथिलांचल के विकास के लिए यह फैसला

उन्होंने कहा कि ललित बाबू की सोच थी कि मिथिलांचल का सम्पूर्ण विकास हो. लेकिन 1990 के बाद यहां से कोई भी मजबूत नेता नहीं उभरा जो पटना में रहकर मिथिलांचल की आवाज उठा सके. ऐसे में मेरा मानना है कि अब वक्त आ गया है कि मिथलांचल के विकास के लिए मैथिल ब्राह्मण वर्ग से भी एक उपमुख्यमंत्री बनाया जाए. ऐसा होने पर मिथिलांचल का विकास होगा और यहां की आवाज पटना में उठेगी.

तीसरा उपमुख्यमंत्री ब्राह्मण समाज से हो

उन्होंने कहा कि मिथिलांचल का मतलब ब्राह्मण है और यहां से एनडीए को बंपर जीत मिली है. इसलिए एक ब्राह्मण को उपमुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए. केवल दो चार वर्ग को लेकर चलने से नहीं होगा. जो मैथिल ब्राह्मण समाज के लोग भाजपा के लिए सड़क पर नजर आते हैं, अगर उस जाति का उपमुख्यमंत्री बन जाए, तो क्या बुराई है? जब बिहार में दो उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं, तो तीसरा उपमुख्यमंत्री ब्राह्मण समाज से होना चाहिए.

कार्यक्रम के दौरान कही ये बात

गौरतलब है कि आज भारत के पूर्व रेलमंत्री ललित नारायण मिश्र की 99वीं जयंती थी. इस अवसर पर ललित नारायण मिथिला विवि में कार्यक्रम आयोजित की गई थी. इस दौरान दिवंगत नेता के पौत्र कांग्रेस नेता ऋषि मिश्रा, भतीजे भाजपा के पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा समेत विवि के कुलपति ने ललित बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. विश्वविद्यालय के जुबली हॉल में आयोजित कार्यक्रम में नीतीश मिश्र ने ये बातें कही.

यह भी पढ़ें -

युवक ने महिला MLA के साथ की छेड़खानी, विधायक ने सरेआम जड़ दिया थप्पड़ देशभर में लागू होगी बिहार की ये योजना, वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने दिया प्रस्ताव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget