एक्सप्लोरर

किशनगंज में SSB को बनाया गया बंधक, मारपीट भी की, जाली नोटों के तस्कर को पकड़ने गए थे जवान

SSB Jawans: जाली नोट के धंधेबाज की जानकारी मिली थी, जिसके बाद जवान तस्कर का पीछा कर रहे थे. 19वीं बटालियन के जवानों ने तस्कर को दबोच लिया, लेकिन उसके बाद उन पर हमला हो गया.

SSB Jawans Hostage: बिहार में लोग कानून को हाथ में लेने से बाज नहीं आ रहे हैं, ताजा मामला सीमावर्ती किशनगंज जिले का है, जहां एक ऑपरेशन में जुटे एसएसबी जवानों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट भी की. 

19वीं बटालियन के जवानों के साथ मारपीट

मिली जानकारी के मुताबिक एसएसबी 19वीं बटालियन के जवानों को जाली नोट के धंधेबाज की जानकारी मिली थी, जिसके बाद जवान तस्कर का पीछा कर रहे थे. इसी दौरान टाऊन थाना क्षेत्र के बेलवा चौक पर 19वीं बटालियन के जवानों ने उक्त तस्कर को दबोच लिया, लेकिन इसी बीच गांव वालों ने अपहरण किए जाने का हल्ला मचा दिया गया.

इसके बाद मौके पर जुटी ग्रामीणों और उपद्रवी तत्वों की भीड़ ने जवानों को चारों तरफ से घेर कर बंधक बना लिया और पिटाई करने लगे. उपद्रवियों के हमले में चार जवान घायल हो गए हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद टाऊन थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और भारी मशक्कत के बाद जवानों को छुड़वाने में सफल रहे.

वहीं एसएसबी जवानों पर हुए हमले मामले में पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. सदर थाना क्षेत्र के बेलवा में सोमवार को हुई एसएसबी जवानों को बंधक बनाकर मारपीट मामले में पुलिस ने करवाई शुरू कर दी है. हालांकि जवानों के जरिए सदर थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए बेलवा में कार्रवाई की. 

दरअसल एसएसबी 19 बटालियन के विशेष विंग को ठाकुरगंज से किशनगंज की और जा रहे थे. बाइक सवार एक व्यक्ति फेक करंसी लेकर जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद एसएसबी के विशेष विंग के जवानों ने तुरंत एक कार और बाइक में सवार होकर ठाकुरगंज से किशनगंज की और आ रहे व्यक्ति का पीछा करने लगे. इसी दौरान पीछा करते हुए  बेलवा पहुंच गए और किसी तरह जवानों ने उसे मोटरसाइकिल के साथ दबोच लिया और पकड़ कर अपने गाड़ी में बैठाने की कोशिश करने लगे.

इसी दौरान पकड़े गए व्यक्ति ने बेलवा बाजार में जोर-जोर से शोर मचाते हुए कहा मुझे अपहरण कर हत्या कर देगा और मुझे पकड़ कर ले जा रहा है. इसी दौरान धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जमा हो गई और पकड़े गए व्यक्ति ने लोगों को उकसा दिया और कई लोग जवानों को बंधक बनाकर मारपीट करने लगे. वही जवानों के मोबाइल छीन लिए गए और उनके हथियार भी छीनने की कोशिश की गई, लेकिन जवानों ने किसी तरह अपने हथियार को बचा लिया. 

फेक नोट लेकर किशनगंज जा रहा था तस्कर

एसएसबी सूत्रों ने बताया कि भारत नेपाल सीमा से बाइक सवार एक व्यक्ति के जरिए फेक नोट लेकर किशनगंज की ओर जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद एक विशेष टीम के जरिए कार्रवाई को लेकर पीछा किया गया. हालांकि तस्कर को जवानों ने दबोच लिया था, लेकिन भीड़ ने तस्कर को भगा दिया. सूत्रों की मानो तो राजुल इस्लाम नामक व्यक्ति का पीछा जवानों ने किया था. फिलहाल घायल जवानों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और सभी जवान खतरे से बाहर हैं. 

ये भी पढ़ें: 'नीतीश कुमार से ज्यादा नाम कमाएंगे निशांत', हरनौत के JDU कार्यकर्ताओं ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget