एक्सप्लोरर

'नीतीश कुमार से ज्यादा नाम कमाएंगे निशांत', हरनौत के JDU कार्यकर्ताओं ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Nishant Kumar: जेडीयू कार्यकर्ताओं ने कहा कि हर पार्टी में बेटा अपने पिता की विरासत को संभाल रहे हैं, ऐसे में निशांत कुमार अगर नीतीश कुमार की जगह आते हैं तो कोई गलत नहीं होगा.

Harnaut JDU Workers: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) की राजनीति में एंट्री पर जहां पटना में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. वहीं मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र नालंदा जिला के हरनौत विधानसभा क्षेत्र जहां से उन्होंने राजनीति की शुरुआत की थी, उस क्षेत्र के भी जेडीयू कार्यकर्ताओं में काफी उत्साहित दिख रहा है. बातचीत के दौरान उन्होंने इतना तक कह दिया कि निशांत कुमार नीतीश कुमार से भी ज्यादा राजनीति में नाम कमाएंगे.

दरअसल एबीपी एबीपी न्यूज़ की टीम जब हरनौत पहुंची तो जेडीयू प्रखंड कार्यालय में निशांत कुमार के राजनीति में एंट्री पर चर्चा का माहौल बना हुआ था. बातचीत के दौरान एक कार्यकर्ता पवन कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार का काम पूरे बिहार में बोल रहा है. जो ऐतिहासिक है, लेकिन 20 वर्षों में निशांत कुमार को किसी ने नहीं देखा है. कोई भी यह नहीं कह सकता है कि वह कहे हों और बताया हों कि हम मुख्यमंत्री के बेटा है, यह उनकी सबसे बड़ी खासियत है.

पवन कुमार ने कहा कि वह राजनीति में आते हैं तो हम लोग उनका स्वागत करेंगे. वह सिर्फ रिकॉर्ड मत से चुनाव ही नहीं जीतेगें बल्कि राजनीति में वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में भी ज्यादा नाम कमाएंगे. हरनौत जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार ने कहा कि हम लोग भी मीडिया के माध्यम से जानकारी मिल रही है निशांत राजनीति में आएंगे. ऐसी चर्चा तो उठ रही है, लेकिन पार्टी की ओर से कोई निर्देश नहीं दिया गया है.

अगर वह आते हैं तो हम लोग पार्टी के सिपाही की तरह तन मन से हम लोग उनको जिताने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि वैसे तो हरनौत विधानसभा क्षेत्र का राजनीतिक और जातीय समीकरण इस तरह का है जेडीयू के कोई भी नेता चुनाव में खड़े होंगे तो जीत जाएंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा क्षेत्र में बहुत ज्यादा काम किया गया है और इस काम को जनता देख रही है.

जेडीयू प्रखंड प्रवक्ता रोशन कुमार ने कहा कि हम लोग सिर्फ चर्चा सुन रहे हैं, लेकिन चर्चा पर ही ज्यादा उत्साहित है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की छवि निशांत कुमार में दिखती है. ईमानदारी के मामले में  निशांत कुमार को कुछ कहा नहीं जा सकता है. एक पढ़े लिखे और ईमानदार नेता के रूप में उभरेंगे. परिवार बाद की बात उठ रही है, लेकिन हर पार्टी में बेटा अपने पिता की विरासत को संभाल रहे हैं, ऐसे में निशांत कुमार अगर नीतीश कुमार की जगह आते हैं तो कोई गलत नहीं होगा.

कार्यकर्ताओं का कहना है कि वैसे समय में निशांत कुमार पार्टी में आरहे हैं, जब नीतीश कुमार राजनीति के अंतिम समय में चल रहे हैं. उनके रहते वह पार्टी का कमान संभाल लेंगे तो उसमें हर्ज क्या है. नीतीश कुमार अपने कार्यकाल में किसी परिवार को आगे नहीं बढ़ाए, इसलिए उन पर परिवारवाद नहीं कहा जा सकता है.

वहीं जेडीयू कार्यकर्ता कमलेश कुमार ने कहा कि हम लोग को अभी पार्टी की ओर से कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि निश्चित तौर पर निशांत कुमार आएंगे और हरनौत की जनता उनका बेसबरी से इंतजार कर रही है. एक-एक कार्यकर्ता उन्हें चुनाव जीतएगा. जनता नीतीश कुमार के कामों से प्रभावित है, लेकिन निशांत कुमार के आने से और ज्यादा उत्साहित है.

ये भी पढ़ें: Bihar Police: 'अपराधी दिखाएं काट्टा तो सीधे गोली चलाएं', ADG कुंदन कृष्णन का पुलिसकर्मियों को आदेश

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में एक और गिरफ्तारी, 9 लाख में हुई थी डील
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में एक और गिरफ्तारी, 9 लाख में हुई थी डील
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले जन सुराज का बड़ा बयान, 'आंदोलन पर रोक…'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले जन सुराज का बड़ा बयान, 'आंदोलन पर रोक…'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget