एक्सप्लोरर

Bihar Sonepur Fair: परंपरा और आधुनिकता का संगम बना बिहार का सोनपुर मेला, पहुंच रहा लोगों का हुजूम

Sonepur Mela: सारण जिले के सोनपुर में एक महीने तक रौनक बिखरने वाले इस मेला का इतिहास पुराना रहा है. हर आयु वर्ग के लोगों के लिए ये खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

Sonepur Fire In Bihar: बिहार का विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला पूरे शबाब पर है. परंपरा और आधुनिकता को समेटे इस मेले में दिन में पशु प्रेमी और बच्चे पहुंच रहे हैं, तो शाम होते ही बड़ी संख्या में लोग थियेटर का आनंद लेने आ रहे हैं. सोनपुर मेला में को गौर से देखें तो पूरे क्षेत्र में मनोरंजन, संस्कृति और रोमांच का एक संगम उतर आया है, जो हर आयु वर्ग के लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. सारण जिले के सोनपुर में एक महीने तक रौनक बिखरने वाले इस मेला का पुराना इतिहास रहा है. 

मेले में आते हैं लाखों लोग 

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर हाजीपुर के कोनहरा घाट और सोनपुर के काली घाट पर गंगा और गंडक नदी के संगम पर डुबकी लगाने के लिए लाखों लोग आते हैं. इसके बाद इस मेले की शुरुआत हो जाती है. इस वर्ष इस मेले में प्राचीन मेलों की तरह खेल-तमाशों की दुनिया सजी है, तो आधुनिक झूले रोमांचित कर रहे हैं. विशाल झूलों ने युवाओं और बच्चों के बीच खासा उत्साह पैदा कर दिया है. आधुनिक और पारंपरिक झूलों के अलावा कलाकारों के हैरतअंगेज करतब दर्शकों को आश्चर्यचकित कर रहे हैं. 

खाने-पीने के शौकीन लोगों के लिए मेले में तरह-तरह के स्टॉल लगाए गए हैं. इसमें चाइनीज फूड के स्टॉल हैं, तो कई स्टॉलों पर पारंपरिक व्यंजन भी परोसे जा रहे हैं. अभिभावक अपने बच्चों को पारंपरिक व्यंजनों से ना केवल परिचय करवा रहे हैं, बल्कि उसका स्वाद चखना भी नहीं भूल रहे. बिहार के पर्यटन विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा भी मानते हैं कि अपने इतिहास और परंपराओं को समेटे सोनपुर मेला में कुछ कमियां जरूर रही हैं, लेकिन वर्तमान सरकार उन कमियों को दूर करने को लेकर प्रयासरत हैं. 

विदेश से भी लोग देखने पहुंच रहे

पर्यटन मंत्री ने कहा कि इस साल मेले को विदेश से भी लोग देखने पहुंच रहे हैं. यहां पर्यटकों को पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए विभाग ने कई तरह के पैकेज उपलब्ध कराए हैं. बता दें कि बिहार का ये मेला सदियों से लगता आ रहा है. पहले तो पशुओं की काफी बिक्री इसी मेले से होती थी, लेकिन अब थोड़ी कम हो गई है. अब अन्य समानों की बिक्री भी ज्यादा होने लगी है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Winter Session बिहार विधानसभा में साथ-साथ नजर आएंगे पति-पत्नी, शीतकालीन सत्र में पहुंचेगी MLA दीपा मांझी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget