एक्सप्लोरर

Bihar Winter Session बिहार विधानसभा में साथ-साथ नजर आएंगे पति-पत्नी, शीतकालीन सत्र में पहुंचेगी MLA दीपा मांझी

MLA Deepa Manjhi: विधायक दीपा मांझी इससे पहले गया की जिला पार्षद भी रह चुकी हैं. राजनीति से उनका पुराना रिश्ता है. पति और ससुर जीतन राम मांझी से राजनीति के गुर भी जरूर सीखें होंगे. 

MLA Deepa Manjhi News: बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया है और उपचुनाव में जीत के आए नए सदस्यों ने शपथ भी ले ली है. शपथ लेने वालों में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी (Deepa Manjhi) और बेलागंज से मनोरमा देवी, तरारी से विशाल प्रशांत और रामगढ़ से अशोक सिंह थे, लेकिन इस शपथ के बाद सबसे खास बात जो है, वो ये कि अब बिहार विधानसभा में पति-पत्नी का एक युवा जोड़ा साथ नजर आएगा. हम बात कर रहे हैं नई निर्वाचित विधायक दीपा मांझी और संतोष मांझी की. 

इस बार सदन में पहुंचेंगे पति-पत्नी  

दरअसल दीपा मांझी हम विधायक और मंत्री संतोष कुमार सुमन की पत्नी हैं, इसलिए इस बार विधानसभा में सदन का नजारा कुछ अगल दिखेगा. शपथ ग्रहण करने के बाद अब मंगलवार से सदन में संतोष मांझी की पत्नी दीपा मांझी भी रहेंगी. ऐसा भी हो सकता है कि मीडिया के कैमरे इनको ढूंढते हुए नजर आएं, ताकि कुछ यादगार पल कैमरे में कैद हो सके. विधायक दीपा मांझी इससे पहले गया की जिला पार्षद भी रह चुकी हैं. राजनीति से उनका पुराना रिश्ता है. पति और ससुर जीतन राम मांझी से राजनीति के गुर जरूर सीखें होंगे. 

दीपा मांझी ने बिहार की इमामगंज सीट से आरजेडी और जनसुराज के उम्मीदवार को मात देकर अपनी जगह सदन बनाई है. इमामगंज विधानसभा सीट से उपचुनाव में 'हम' की प्रत्याशी दीपा मांझी की जीत हुई थी. चुनाव के आकड़ों के अनुसार दीपा मांझी को 53435 वोट मिले हैं, जबकि आरजेडी के प्रत्याशी रौशन कुमार को 47490 वोट मिले हैं. दीपा मांझी 5945 वोट से विजयी हुई हैं. 

शीतकालीन सत्र हंगामेदार रहने के आसार
 
आपको बता दें कि बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र पांच दिनों तक चलेगा. इस सत्र में सरकार कई विधेयक पेश करने की तैयारी में है और कई विधायी कार्य भी निपटाए जाएंगे. बताया गया है कि 26 और 27 नवंबर को सरकारी विधेयक और अन्य सरकारी कार्य किए जाएंगे. 28 नवंबर को द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी और सरकार उसे सदन से पारित कराएगी. आखिरी दिन 29 नवंबर को गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा होगी. बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget