एक्सप्लोरर

Bihar News: नवादा में हादसों से भरा रहा मंगलवार का दिन, अलग-अलग घटनाओं में 6 लोगों की मौत

Six People Died In Nawada: नवादा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई छह मौत से गम में डूबे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. तमाम मामलों में पुलिस की तफ्तीश जारी है.

Nawada News: नवादा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मंगलवार (10 सितंबर) को अलग-अलग हादसों में छह लोगों की मौत हो गई. जिले के नारदीगंज व रोह में करंट से दो लोगों की मौतें हुईं. वहीं कौआकोल में आहर में डूबने से एक युवक की मौत हुई. जबकि कौआकोल के एक युवक की पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के सड़क हादसे में मौत हो गई. नारदीगंज में सर्पदंश से एक बालक की मौत हुई है. जबकि रजौली में एक अज्ञात शव भी बरामद किया गया है.

करंट की चपेट में आने से मौत

नारदीगंज थाना क्षेत्र के दलेलपुर गांव में मंगलवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई. ग्रामीण सियाशरण यादव के 28 वर्षीय पुत्र रामप्रवेश कुमार की करंट से मौत हुई.  बताया जाता जाता है कि रामप्रवेश खेत में लगी धान के फसल को देखने के लिए गया था, तभी विद्युत प्रवाहित तार की संपर्क में आ गया और भूमि पर गिर प.ड़ा इसकी खबर मिलते ही लोग दौड़े और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य नारदीगंज लेकर गए। वहां चिकित्सक ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। लोगों में मातम छा गया।

रोह में करंट से बुजुर्ग की मौत

वहीं रोह प्रखंड के खज्जमा गांव में करंट लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है, जहां मृतक की पहचान ब्रह्मदेव राम के रूप में की गई है. बताया जाता है कि वे खेत में काम कर रहे थे. तभी विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गए. जिससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई है.

आहर में डूबने से युवक की मौत 

कौआकोल प्रखंड के पनसगवा गांव में आहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान छोटू मांझी के रूप में की गई है. लगभग 35 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई है.

दिबौर से अज्ञात शव बरामद 

रजौली थाना क्षेत्र के दिबौर गांव के पास पुलिस ने लावारिस अवस्था में एक मृत व्यक्ति का शव बरामद किया है. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. शव को 72 घंटे तक के लिए सुरक्षित रखा गया है, ताकि उसकी पहचान हो सके.

सर्पदंश से बालक की मौत

उधर नारदीगंज थाना क्षेत्र के सिरपतिया गांव में सर्पदंश से एक बालक की मौत हो गई. मृतक की पहचान रामविलास चौहान के पुत्र राजा कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि वह घर में खेल रहा था, तभी सांप ने उसे डस लिया. सदर अस्पताल में बालक को मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन शव को लेकर चले गए. 

कौआकोल के युवक की मौत

वहीं कौआकोल थाना क्षेत्र के पाली पंचायत अंतर्गत मंदरा गांव के एक 20 वर्षीय युवक की सोमवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. मृत युवक ट्रक में खलासी का काम करता था. परिवार के सदस्यों से मिली के अनुसार मंदरा गांव निवासी सहिंद्र यादव के पुत्र रामानंद यादव को दुर्गापुर में बालाजी कम्पनी के पार्किंग में एक ट्रक ने टक्कर मार दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: मुजफ्फरपुर में कोचिंग सेंटर पर हथियार लेकर पहुंचा छात्र और छात्रा को मार दी गोली, मची अफरा-तफरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget