एक्सप्लोरर

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे: बिहार का पहला 6-लेन हाईवे, 3 घंटे में पूरा होगा सफर

Bihar Expressway: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने इस परियोजना को राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे-9 (NE-9) घोषित किया है. यह बिहार का पहला ऐसा एक्सप्रेस-वे होगा, जो पूरी तरह से राज्य की सीमा के भीतर बनेगा.

बिहार की राजधानी पटना और पूर्णिया के बीच 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को अब राष्ट्रीय एक्सप्रेस-वे का दर्जा मिल गया है. सोमवार को मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा की अध्यक्षता में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में एनएचएआई के अनुरोध पर इस परियोजना को मंजूरी दी गई. केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अब इसी साल इसका निर्माण शुरू हो जाएगा.

यह बिहार का पहला ऐसा एक्सप्रेस-वे होगा

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को राष्ट्रीय एक्सप्रेस-वे-9 (NE-9) घोषित किया है. यह बिहार का पहला ऐसा एक्सप्रेसवे होगा, जो पूरी तरह से राज्य की सीमा के भीतर बनेगा. सरकार ने केंद्र से जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया है, ताकि इसी साल निर्माण कार्य शुरू किया जा सके.

इस परियोजना को राष्ट्रीय योजना समूह (एनपीजी) की मंजूरी की आवश्यकता है, क्योंकि इसकी लागत 500 करोड़ रुपये से अधिक है. अब इसे वित्त मंत्रालय की पीपीपीएसी समिति को भेजा जाएगा, जहां अगले 15 दिनों में इसे वित्तीय मंज़ूरी मिलने की उम्मीद है. इस परियोजना का विकास एचएएम मॉडल के तहत किया जाएगा, जिसमें निर्माण एजेंसी लागत का 60% और केंद्र सरकार 40% वहन करेगी.

वहीं इसके बनने के बाद एजेंसी को 15 वर्षों तक टोल वसूलने और सड़क के रखरखाव का अधिकार होगा. इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण के बाद पटना से पूर्णिया तक का सफर मात्र 3 घंटे में पूरा किया जा सकेगा, जिसमें अभी 7 से 8 घंटे लगते हैं. इसका उद्देश्य न केवल कोसी और सीमांचल क्षेत्रों की राजधानी से कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है, बल्कि आर्थिक और औद्योगिक विकास को भी गति देना है.

बिहटा हवाई अड्डे से भी जुड़ेगा एक्सप्रेस-वे

यह परियोजना तीन चरणों में बनेगी और इसका निर्माण हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल के तहत किया जाएगा. यह एक्सप्रेस-वे वैशाली जिले के मीरनगर (NH-22) से शुरू होकर समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा और मधेपुरा होते हुए पूर्णिया के हंसदाह (NH-27) पर समाप्त होगा. इसके साथ ही, समस्तीपुर, सहरसा और मधेपुरा जिला मुख्यालयों को जोड़ने के लिए अलग-अलग संपर्क सड़कें बनाई जाएंगी, साथ ही, यह परियोजना बिहटा हवाई अड्डे से भी जुड़ेगी, जिससे इसका सामरिक महत्व और बढ़ जाएगा.

ये भी पढ़ें: Bihar Cabinet Meeting: बिहार के इन शहरों में खुलेंगे पांच सितारा होटल, नीतीश कैबिनेट में कुल 16 एजेंडों पर मुहर

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget