एक्सप्लोरर

बिहार में स्कूलों की टाइमिंग में हुआ बदलाव, जानें- अब कब से कब तक चलेंगे विद्यालय?

Bihar Schools Timing: बिहार के स्कूलों में अब तक पहली घंटी सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होती थी और आखिरी घंटी साढ़े तीन बजे खत्म होती थी. अब शिक्षा विभाग ने इसकी टाइमिंग में बदलाव कर दिया है.

Bihar Schools News: सीएम नीतीश कुमार के आदेश के बाद स्कूल के समय में बदलाव कर दिया गया है. सीएम के प्रधान सचिव ने एसीएस केके पाठक को समय बदलने का आदेश दिया था. अब स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा. शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि विभाग द्वारा पहले की अधिसूचना में दिनांक-28.11.2023 के द्वारा पढ़ाई की पहली घंटी 09.30 बजे सुबह से शुरू होकर आठवीं घंटी 03.30 बजे दोपहर समाप्त होती थी. 

आदेश में कहा गया कि अब स्पष्ट किया जाता है कि पहली घंटी 10.00 बजे सुबह से शुरू होकर आठवीं घंटी 04.00 बजे दोपहर समाप्त होगी. अतः अब पहली घंटी 10.00 बजे सुबह से 10.40 बजे सुबह तक, दूसरी घंटी 10.40 बजे सुबह से 11.20 बजे सुबह तक, तीसरी घंटी 11.20 बजे सुबह से 12.10 बजे दोपहर तक, चौथी घंटी 12.10 बजे दोपहर से 12.50 बजे दोपहर तक, मध्यांतर 12.50 बजे दोपहर से 01.30 बजे दोपहर तक, पांचवी घंटी 01.30 बजे दोपहर से 02.10 बजे दोपहर तक, छठी घंटी 02.10 बजे दोपहर से 02.50 बजे दोपहर तक, सातवीं घंटी 02.50 बजे दोपहर से 03.30 बजे दोपहर तक एवं आठवीं घंटी 03.30 बजे दोपहर से 04.00 बजे दोपहर तक होगी.

Jan Vishwas Yatra: तेजस्वी यादव के पहुंचने से पहले सीतामढ़ी में गिरा मंच, सामने आया वीडियो

इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को विधानसभा में स्कूल टाइमिंग बढ़ाए जाने को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर ऐसा है तो वे आज ही अधिकारियों से बात कर लेंगे. उन्होंने कहा कि स्कूल की टाइमिंग सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक ही होना चाहिए. दरअसल, बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के सदस्यों ने नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा और स्कूल की टाइमिंग सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक करने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया. 

इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने पहले भी इसके बदलाव के निर्देश दिए हैं, अगर अब तक नहीं हुआ है तो आज ही इसको लेकर अधिकारियों से बात करेंगे.मुख्यमंत्री ने कहा कि हम तो पहले से ही कहते रहे हैं कि स्कूल के शिक्षकों और छात्रों को आने का समय 9 बजे से नहीं होना चाहिए. बल्कि स्कूल की टाइमिंग सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक होनी चाहिए. इसको लेकर हम आज ही बात कर लेंगे और इस का निदान करेंगे.उन्होंने विपक्ष के विधायकों से भी कहा कि यह पहले बताना चाहिए था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget