एक्सप्लोरर

बिहार: सैप जवान ने बैरक में खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, तीन महीने पहले पत्नी ने भी किया था सुसाइड

जवान मंगलवार की अहले सुबह करीब साढ़े तीन बजे कैंप पहुंचा. 555 संतरी से बात की और फिर बैरक में जाकर अपना बक्से से बेडिंग और एसएलआर निकाल कर बैठ गया. इसके बाद करीब साढ़े छः बजे सुबह उसने गर्दन में गोली मार ली.

रोहतास: बिहार के रोहतास के नौहट्टा थाना से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित सैप कैंप में मंगलवार को सैप जवान ने अपने ही राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मृतक वैशाली जिला के बेलसर ओपी के पचकैथा गांव निवासी शिवकुमार ओझा (55)वर्ष है. मिली जानकारी अनुसार मृतक जवान तिलौथू में पदस्थापित था. नौहट्टा से सीआरपीएफ कैंप हटने के बाद उक्त कैंप को सैप कैंप बना दिया गया था.

मिली जानकारी अनुसार मृतक जवान ने तिलौथू से ही दस दिनों की छुट्टी ली थी और घर गया था. लेकिन छुट्टी की समाप्ति से तीन दिन पहले ही वह नौहट्टा वापस आ गया. जवान मंगलवार की अहले सुबह करीब साढ़े तीन बजे कैंप पहुंचा. 555 संतरी से बात की और फिर बैरक में जाकर अपना बक्से से बेडिंग और एसएलआर निकाल कर बैठ गया. इसके बाद करीब साढ़े छः बजे सुबह उसने गर्दन में गोली मार ली. गोली जवान का सिर छेदते हुए बाहर निकल गई और उसकी वहीं मौत हो गई.

घटना के समय अन्य जवान नित्यक्रिया में व्यस्त थे. गोली चलते ही कैप में अफरा तफरी मच गयी. एएसपी संजय कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच किया. एएसपी ने बताया कि जवान मानसिक तनाव में रहता था. जवान की पत्नी भी तीन माह पूर्व आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी , जिसके बाद उनका बेटा नशेड़ी बन गया था, जिसके कारण जवान तनाव में रहता था. जवान की एक बेटी भी है, जिसका विवाह कर दिया गया है.

घटना की जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. फिलहाल मृतक जवान के परिजनों को सूचना दे दी गई है.

यह भी पढ़ें -

बिहार: राज्य में जमीनी विवाद को खत्म करने की सरकार की नई पहल, जाने सरकार की क्या है नई रणनीति राज्यसभा उपचुनाव: सुशील मोदी के खिलाफ श्याम रजक को उम्मीदवार बना सकती है आरजेडी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के उतरने पर BJP सांसद बोले, '...बहुत बड़ी बात होगी'
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के उतरने पर BJP सांसद बोले, '...बहुत बड़ी बात होगी'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD से रेखा गुप्ता फिर होंगी प्रत्याशी? नितिन नवीन को दे चुकी हैं टक्कर
बांकीपुर उपचुनाव: RJD से रेखा गुप्ता फिर होंगी प्रत्याशी? नितिन नवीन को दे चुकी हैं टक्कर

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; 300 से ज्यादा की उड़ानों में देरी
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; इतनी उड़ानों में देरी
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget