एक्सप्लोरर

बिहार: राज्य में जमीनी विवाद को खत्म करने की सरकार की नई पहल, जाने सरकार की क्या है नई रणनीति

सरकार अब राज्य के हर गांव की नए सिरे से सीमा तय करेगी और हर 3 गांव की सीमा के मिलान बिंदु पर मॉन्यूमेंट लगाया जाएगा. यह मॉन्यूमेंट जमीन से 40 सेंटीमीटर ऊपर और 35 सेंटीमीटर से नीचे होगा. कई जिलों में यह काम शुरू भी कर दिया गया है. राज्य के लगभग 20 जिलों में सर्वे का काम अभी भी जारी है.

पटना: बिहार में हर दिन जमीनी विवाद के कई मामले दर्ज होते हैं, कहीं जमीनी विवाद में खून खराबा तक की अप्रिय घटनाएं घटती हैं,तो इस विवाद को लेकर हत्याएं भी लगातार होती रहती हैं. इन तमाम पेचिदगी और विवादों से राज्य को छुटकारा दिलाने के लिए सरकार ने नई पहल करने की शुरुआत की है. सरकार अब राज्य के हर गांव की नए सिरे से सीमा तय करेगी और हर 3 गांव की सीमा के मिलान बिंदु पर मॉन्यूमेंट लगाया जाएगा. यह मॉन्यूमेंट जमीन से 40 सेंटीमीटर ऊपर और 35 सेंटीमीटर से नीचे होगा. कई जिलों में यह काम शुरू भी कर दिया गया है. राज्य के लगभग 20 जिलों में सर्वे का काम अभी भी जारी है. इसके लिए लगभग सभी जिला में ग्राम सभा कर कागजी प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है. सर्वे का काम अब लगभग खत्म हो चला है और अब जमीन पर काम शुरू होगा. मॉन्यूमेंट लगाने के बाद सर्वे कर्ता गांव में प्रवेश करेंगे और हर प्लॉट का सर्वे करेंगे. अमीन एक खेत में जाकर गांव के बाउंड्री निर्धारित करेंगे और तीन सीमा ढूंढ कर उन जगहों पर मॉन्यूमेंट लगाने का काम करेंगे. मन्यूमेंट लगाने के बाद की गई प्लॉट की वेरिफिकेशन शुरू की जाएगी.

अमीनों को दिया गया खास प्रशिक्षण

राज्य में इस सर्वे के काम के लिए अमीनो को आज से 14 दिनों के लिए खास प्रशिक्षण दिया जा रहा है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का आज से शास्त्री नगर स्थित सर्वे प्रशिक्षण केंद्र संस्थान छात्रावास एवं प्रशिक्षण केन्द्र में नए सत्र की शुरूआत करने जा रही है. नए सत्र में 60 अमीन भाग लेंगे. इसके बाद कानूनगो और सहायक बंदोबस्ती पदाधिकारियों की भी 14 दिनों की प्रशिक्षण प्रक्रिया चलेगी और इन्हें इसने प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा.

विभाग 15 मानकों पर कराएगी  सर्वे

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बिहार में 20 जिलों में चल रहे भूमि सर्वेक्षण कार्यों की समीक्षा की हैजिनमें नालंदा, किशनगंज, शिवहर में सर्वे कार्य को संतोषजनक पाया गया है वही खगड़िया, मधेपुरा, अररिया, सहरसा और अरवल में कार्य की रफ्तार थोड़ी सुस्त है. सर्वे निदेशालय 15 मानकों पर प्रत्येक जिले की कार्यों का मूल्यांकन कर रही है समीक्षा में अपर समाहर्ता से लेकर अमीन तक के काम का मूल्यांकन और रैंकिंग किया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget