एक्सप्लोरर

बिहार: '4 अभियुक्त हैं, कम से कम…', यह लाइन बोलकर फंस गया पुलिसवाला, SP ने किया सस्पेंड

Bihar News: समस्तीपुर में डायल-112 वाहन पर प्रतिनियुक्त एएसआई के खिलाफ एसपी ने कार्रवाई की है. निलंबन की अवधि में पुअनि रामयश राय का मुख्यालय पुलिस केंद्र समस्तीपुर निर्धारित किया गया है.

Samastipur News: समस्तीपुर में ऐसा लग रहा है कि घूस मांगने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ गई है. केस निपटाने के लिए पैसों की मांग की जा रही है. इससे जुड़े फोन कॉल पर बातचीत के ऑडियो इन दिन खूब वायरल हो रहे हैं. हालांकि जिले के एसपी अशोक मिश्रा वायरल हो रहे ऑडियो के आधार पर जांच के बाद एक्शन भी ले रहे हैं. गुरुवार (15 मई, 2025) की रात दलसिंहसराय थाने के डायल-112 वाहन पर तैनात एएसआई रामयश राय को अब निलंबित किया गया है. 

क्या है पूरा मामला?

एएसआई रामयश राय का गुरुवार को एक ऑडियो वायरल हुआ था. इसमें ढ़ेपुरा गांव का एक युवक अपने परिवार के माता, पिता व भाई को मिलाकर चार लोगों पर हुए केस में उनसे फोन करते हुए भेंट करने की बात कही. साथ ही तीन हजार रुपये देने के लिए उसने कहा. इस पर रामयश राय ने कहा, "तुम नेताजी से भेंट नहीं किए थे?" 

इसके बाद नेताजी भी फोन पर आ जाते हैं. कहते हैं, "इसको भेज देते हैं… तीन हजार लेकर." यह सुनते ही रामयश राय ने कहा, "हम स्वयं आ जाते हैं इसको अपने पास रखिएगा. चार अभियुक्त हैं तो तीन हजार में कैसे होगा, 40 हजार न होगा. आप इसको बैठा के रखिए हम आते हैं."

इस ऑडियो के वायरल होने के बाद एसपी ने गुरुवार की रात एएसआई को निलंबित कर दिया. निलंबन की अवधि में पुअनि का मुख्यालय पुलिस केंद्र समस्तीपुर निर्धारित किया गया है. एसपी ने पत्र जारी करते हुए बताया कि दलसिंहसराय थाने में (डायल-112 वाहन पर प्रतिनियुक्त) पुअनि रामयश राय का एक आवेदक से पैसा मांग करने का ऑडियो वायरल हुआ था. इसकी जांच एसडीपीओ दलसिंहसराय के द्वारा कराई गई. जांच/सत्यापन के कम में प्रथम दृष्टया यह मामला सत्य पाया गया. इस आरोप के लिए एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है.

बता दें कि बीते बुधवार को ही एसपी अशोक मिश्रा ने समस्तीपुर के लरझाघाट थाने में पदस्थापित एएसआई सुबोध कुमार को निलंबित किया था. उनका भी एक ऑडियो वायरल हुआ था. जांच में सही पाए जाने पर एक्शन लिया गया था.

यह भी पढ़ें- Patna Crime News: पटना के बिहटा में युवक की गोली मारकर हत्या, शादी समारोह से लौट रहा था… रास्ते में मर्डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results Live: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, 3 पर फंसा पेच, CM सम्राट का रिएक्शन आया
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, 3 पर फंसा पेच, CM सम्राट का रिएक्शन आया
सारण में ट्रक और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 की मौत
सारण में ट्रक और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 की मौत
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget