एक्सप्लोरर

Patna Crime News: पटना के बिहटा में युवक की गोली मारकर हत्या, शादी समारोह से लौट रहा था… रास्ते में मर्डर

Patna Bihta Murder: बिहटा के बाजितपुर गांव की घटना है. गोली मारने वाला आरोपी शख्स गांव छोड़कर फरार है. पुलिस इस हत्याकांड के मामले की जांच में जुट गई है.

Patna Bihta Murder: पटना से सटे बिहटा के बाजितपुर गांव में गुरुवार (15 मई, 2025) की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक युवक की पहचान बाजितपुर गांव निवासी नरेश कुमार के 22 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है. हत्या का आरोप कुणाल सिंह नाम के युवक पर लगा है. घटना के पीछे का कारण पता नहीं चला है.

गोली लगने के बाद आनन-फानन में राकेश को निजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर बिहटा थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय और पुलिस की टीम पहुंची. एफएसएल की टीम को भी घटना की जानकारी दी गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

शादी समारोह से घर लौट रहा था युवक

बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है. मृतक के परिवार के लोगों का कहना है कि राकेश माली का काम करता था. शादी-विवाह में सजाने आदि के लिए जाता था. गुरुवार की रात भी किसी शादी समारोह में सजाने का काम करने गया था. वहां से देर रात में घर लौटने के दौरान गांव के मंदिर के पास कुणाल सिंह ने उसे गोली मार दी. राकेश की शादी कुछ साल पहले हुई थी. एक बेटा है. हत्या के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. 

मर्डर करने के बाद आरोपी गांव से फरार

उधर आरोपी कुणाल सिंह घटना के बाद गांव छोड़कर फरार है. थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि सूचना मिली कि बाजितपुर गांव में राकेश कुमार नाम के युवक को कुणाल सिंह नाम के युवक ने गोली मारी है. सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस गांव पहुंची, लेकिन पता चला कि घायल अवस्था में उसे बिहटा के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पटना एफएसएल को दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- Patna Murder: पटना में ट्रेनी दारोगा की बहन की हत्या, मर्डर के बाद LPG से जलाया, राजधानी में भयानक कांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget