एक्सप्लोरर

जुलूस या उपद्रव! समस्तीपुर में कार सवार दंपती पर तलवार से हमला, 3 गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी पकड़ाए

Samastipur News: घटना दलसिंहसराय क्षेत्र की है. एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि जुलूस में शामिल अन्य उपद्रवियों की पहचान की गई है. उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी.

Samastipur News: समस्तीपुर के दलसिंहसराय में रविवार (14 जुलाई) की शाम मुहर्रम जुलुस में शामिल कुछ उपद्रवियों ने सड़क किनारे से गुजर रही कार पर तलवार, हॉकी स्टिक और लाठी-डंडे से हमला कर दिया. गाड़ी का शीशा तोड़ दिया. कार सवार दंपती मधुबनी से पटना जा रहे थे. जुलूस में शामिल उपद्रवी इतने पर ही नहीं रुके बल्कि सड़क किनारे कई बाइक सवार के साथ भी मारपीट की. इस मामले में तीन गिरफ्तारी हुई है जबकि दो नाबालिग लड़कों को भी पकड़ा गया है.

रविवार को हुई इस घटना के बाद अफरातफरी मच गई. घटना के बाद जुलूस में शामिल उपद्रवी भाग खड़े हुए. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी. पुलिस ने टीम बनाकर छापेमारी करते हुए पांच लड़कों को पकड़ लिया जिसमें से दो नाबालिग हैं. वहीं जुलूस में शामिल अन्य उपद्रवियों की पहचान करते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

सरदारगंज चौक के पास हुई थी घटना

मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र के बसौली निवासी अमितेश कुमार (44 वर्ष) ने बताया कि वह अपनी पत्नी साधना कुमारी और बेटे अंशुमन झा के साथ कार (UP 14 CX 2666) से मधुबनी से पटना जा रहे थे. इसी दौरान सरदारगंज चौक के समीप गुजर रही मुहरर्म जुलूस जिसमें लगभग 200 लोग शामिल होंगे, उसी में से कुछ उपद्रवियों ने तलवार, हॉकी स्टिक और लाठी-डंडे से हमला कर कार का शीशा तोड़ दिया. इस दौरान उन्हें और उनके बेटे को चोट भी आई है. इसके बाद दंपती ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत की.

शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी करते हुए दो नाबालिग सहित पांच लड़कों को पकड़ लिया. आज सोमवार को न्यायालय में पेश करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि जुलूस में शामिल अन्य उपद्रवियों की पहचान की गई है. उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें- बिहार में जमीन से जुड़े कामों में अब नहीं चलेगी 'दलाली', मंत्री दिलीप जायसवाल बोले- 'मेरी कुर्सी किसी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
Bihar News: भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget