एक्सप्लोरर

Bihar News: 'द बर्निंग ट्रेन' होने से बची जयनगर जा रही गरीब रथ, धुआं निकलते देख यात्री ने जंजीर खींचकर रोकी ट्रेन

Jaynagar Garib Rath Express: नाजीरगंज और दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन के बीच जनकपुर गांव स्थित 39 नंबर रेलवे गुमटी के पास यह घटना हुई है. करीब दो घंटे के बाद आग बुझाई जा सकी.

समस्तीपुर: आनंद विहार से जयनगर जा रही गरीब रथ (12436) एक्सप्रेस बुधवार (14 जून) को 'द बर्निंग ट्रेन' होने से बची. अचानक ट्रेन की जी-3 बोगी के पिछले हिस्से में टॉयलेट की ओर आग लग गई. घटना बरौनी-समस्तीपुर रेलखंड के नाजीरगंज और दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन के बीच जनकपुर गांव स्थित 39 नंबर रेलवे गुमटी के पास की है. इसी दौरान उस बोगी में सफर कर रहे यात्री ने बोगी के पीछे आग की तेज लपटों और धुएं को देखकर जंजीर खींचकर ट्रेन रोक दी.

ट्रेन की बोगी में लगी आग को देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने आनन फानन में बोरिंग चलाकर तो कोई बाल्टी में पानी लेकर ट्रेन की ओर दौड़ पड़ा. इधर ट्रेन की बोगी में लगी आग की सूचना पर दलसिंहसराय से अग्निशमन दस्ता की टीम के साथ रेल पुलिस मौके पर पहुंची. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया. इसके बाद आग लगी कोच जी-3 को ट्रेन से अलग कर दिया गया. वहीं अन्य बोगी को इंजन के पीछे से जोड़कर कोच में बिजली की आपूर्ति बहाल की गई तब जाकर यात्रियों को भीषण गर्मी से राहत मिली.

Bihar News: 'द बर्निंग ट्रेन' होने से बची जयनगर जा रही गरीब रथ, धुआं निकलते देख यात्री ने जंजीर खींचकर रोकी ट्रेन

बरौनी स्टेशन पर यात्रियों ने की थी शिकायत

ट्रेन में यात्रा कर रहे राजा और वेद प्रकाश ने बताया कि उन्हें बोगी में स्पार्क जैसी बदबू आ रही थी. इसके बाद बरौनी स्टेशन पर इसकी शिकायत भी की लेकिन रेलवे ने उसे गंभीरता से नहीं लिया. घटना के कारण ट्रेन की बोगी में सफर कर रहे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. सफर कर रहे निशांत कुमार, गुड़िया देवी, देवेंद्र झा, अनिकेत, आरती देवी, अमित झा, सरोज महतो, रामपरी देवी समेत कई यात्री अपना सामान लेकर नीचे उतर गए और दूसरी बोगी में चले गए.

इधर सूचना मिलने के बाद समस्तीपुर मंडल के डीआरएम आलोक अग्रवाल मौके पर पहुंचे. अन्य टीम भी पहुंची और जांच की. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. जांच के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'चार पैर वाले को बांधा जाता है...', संतोष मांझी के इस्तीफे पर बोले श्रवण कुमार, विलय के दबाव पर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget