एक्सप्लोरर

बिहार: BJP नेता के भाई के साथ लूटपाट, विरोध करने पर अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

बीजेपी जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने कहा है कि अपराधियों के इस करतूत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो बीजेपी कार्यकर्ता आंदोलन करने को विवश होंगे.

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले में बेखौफ अपराधियों ने बीजेपी नेता के भाई के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. वहीं, विरोध करने पर उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया. घटना के बाद आननफानन इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर के समीप एनएच 31 की है.

खगड़िया से लौट रहे थे घर

घायल शख्स बीजेपी के मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार के बड़े भाई विपिन सिंह चौहान हैं, जिन्हें अपराधियों ने लूटपाट के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया है. मिली जानकारी अनुसार सीएसपी संचालक विपिन सिंह चौहान सोमवार की रात खगड़िया की ओर से डंडारी थाना क्षेत्र के डंडारी अपने घर लौट रहे थे. इसी क्रम में चिमनी भट्ठे के नजदीक तीन बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ लूटपाट शुरू कर दी.

अपराधियों ने पहले विपिन कुमार को हथियार के बल पर रोका और उसके बाद उनसे उनका बैग और मोबाइल छीन लिया. बाद में अपराधियों ने उनसे पैसे की मांग शुरू कर दी, जैसे ही विपिन सिंह चीखना चिल्लाना चाहा, वैसे ही अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने से विपिन सिंह जमीन गिर गए. इधर, फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोग वहां जमा होने लगे.

कई नेता पीड़ित से मिलने पहुंचे अस्पताल

स्थानीय लोगों को आते देख अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. लोगों ने घायल को किसी तरह निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया. घटना की जानकारी मिलने के बाद बीजेपी जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह और सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर सहित कई बीजेपी नेता पीड़ित से मिलने नर्सिंग होम पहुंचे.

घटना के बाद बीजेपी जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने कहा है कि अपराधियों के इस करतूत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो बीजेपी कार्यकर्ता आंदोलन करने को विवश होंगे. वहीं, सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि हाल के दिनों में बेगूसराय में अपराधियों द्वारा बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है और प्रशासन चैन की नींद सो रही है. अगर बेगूसराय के एसपी द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो इस बात की शिकायत उप मुख्यमंत्री समेत शीर्ष नेतृत्व से भी की जाएगी.

यह भी पढ़ें -

बिहार में बढ़ाई जाएगी कोरोना जांच की संख्या, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर होगी रैंडम टेस्टिंग CM नीतीश तय करेंगे किन 12 नेताओं को बनाना है MLC, कैबिनेट बैठक में सौंपी गई जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
बिहार के जहानाबाद में भोजपुरी सिंगर के घर फायरिंग, कार में तोड़फोड़
बिहार के जहानाबाद में भोजपुरी सिंगर के घर फायरिंग, कार में तोड़फोड़
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget