एक्सप्लोरर

बिहार में बढ़ाई जाएगी कोरोना जांच की संख्या, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर होगी रैंडम टेस्टिंग

होली मिलन समारोह पर लगी रोक को लेकर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हमलोग सचेत हैं. इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि होली पर किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा.

पटना: पूरे देश में कोरोना संक्रमण ने फिर एक बार पांव पसारना शुरू कर दिया है. ऐसे में कोरोना को लेकर बिहार सरकार पूरी तरह से अलर्ट हो गयी है. सीएम नीतीश कुमार भी इस मुद्दे पर गंभीर देख रहे हैं. इसी वजह से सोमवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक हुई है, जिसमें कोरोना संक्रमण से बचने और उसे फैलने से रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया.

इस संबंध में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग शुरू से गंभीर है. पिछले साल से लेकर आजतक विभाग ने कोरोना को लेकर बहुत गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ काम किया है. उसी का परिणाम है कि आज बिहार के अंदर 350 से भी कम कोरोना मरीज हैं. वहीं, 6 जिले ऐसे हैं, जहां कोरोना मरीजों की संख्या शून्य है. बिहार में रिकवरी रेट भी बहुत ज्यादा है.

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में देश के दूसरे राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है. ऐसे में हम सारी परिस्थिति पर नजर रख रहे हैं और परिस्थितियों के आलोक में हमलोग काम भी कर रहे हैं.

मंगल पांडेय ने कहा कि कोरोना टेस्टिंग का काम जारी है. जब दूसरे राज्यों में कोरोना का मामला बढ़ा तो हमारे विभाग ने भी यह निर्णय लिया कि हम टेस्टिंग के संख्या को और बढ़ाएंगे. इसके साथ ही एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर हम रैंडम टेस्ट करेंगे.

उन्होंने कहा कि दूसरे राज्य जैसे- महाराष्ट्र, पंजाब और केरल में बिहार के रहने वाले लोग अगर घर वापस आएंगे तो उनलोगों के स्वास्थ्य के संबंध में हम विशेष चिंता करेंगे. वहीं, राज्य में कोरोना का प्रभाव नहीं बढ़े, इसको लेकर हर जिले के सिविल सर्जन और जिलाधिकारी निगरानी कर रहे हैं.

होली मिलन समारोह पर लगी रोक को लेकर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हमलोग सचेत हैं. इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि होली पर किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा. उन्होंने लोगों से अपील की, कि भले ही कोरोना को नियंत्रित करने में बिहार सफल रहा है. लेकिन बिहार में अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है और कोरोना से बचाव बहुत जरूरी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश... 'वोट काटने' पर क्लेश!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget