एक्सप्लोरर

'जमाई के साथ जीजा आयोग भी बना दीजिए… मेहरारू भी', भड़के तेजस्वी यादव, PM मोदी का नाम क्यों लिया?

Tejashwi Yadav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि जितनी बार आना है आएं. वो ये बताएं कि इस 11 साल में उन्होंने बिहार को क्या दिया?

Tejashwi Yadav: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंगलवार (17 जून, 2025) को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए एनडीए सरकार पर बरसे. तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि देश में गरीबी है, महंगाई है, बेरोजगारी है, इस पर सरकार की चिंता नहीं है. राशन बांटकर ही खुश हो रही है. पीएम पर हमला करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी परिवारवाद की बात करते हैं, जरा आएं बिहार देखें क्या हो रहा है. 

तेजस्वी ने कहा, "हमने तो पहले भी बोला था कि विशेष व्यवस्था कर आयोग बना देना चाहिए. जमाई आयोग के साथ जीजा आयोग भी बना दीजिए. चिराग पासवान के जीजा बने हैं, संतोष मांझी के जीजा बने हैं, एक सांसद जो हैं उनके पति भी बने हैं, मेहरारू आयोग का भी गठन कर देना चाहिए. अधिकारी अपनी धर्मपत्नी को एडजस्ट करने में लगे हैं. प्रधानमंत्री बिहार आते हैं तो हम लोगों को गाली देकर चले जाते हैं, लेकिन अपने गठबंधन में क्या हो रहा उस पर कुछ नहीं बोलते हैं. एक आरएसएस कोटा भी है. मुख्यमंत्री से जानना चाहते हैं कि कितने मंत्री आरएसएस कोटा से हैं बता दें."

'एनडीए में कुछ भी ठीक नहीं…'

एक सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए में कुछ भी ठीक नहीं है. दूसरी ओर मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में बिहार में 6 नए छोटे एयरपोर्ट के विकास को भी हरी झंडी मिली है. इस पर उन्होंने कहा कि कई एयरपोर्ट बनाने का फैसला तो 2015 वाली सरकार में ही लिया गया था. सिर्फ एयरपोर्ट बनने से कुछ नहीं होगा. केंद्र सरकार को यह बताना चाहिए कि हवाई जहाज के आसमान छूते भाड़े के बारे में क्या कहना है. प्रधानमंत्री तो कहते थे कि हवाई चप्पल वाला भी सफर करेगा. आज की स्थिति क्या है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि जितनी बार आना है आएं, लेकिन वो ये बताएं कि इस 11 साल में उन्होंने बिहार को क्या दिया? एक चीनी मिल तक को तो वो वापस शुरू नहीं करवा पाए. तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि लोकतंत्र है, जिसको आना है आए.

बता दें कि पिछले दिनों नीतीश सरकार ने बाल संरक्षण अधिकार आयोग, अल्पसंख्यक आयोग, सवर्ण आयोग, मछुआरा आयोग और अनुसूचित जाति आयोग का पुनर्गठन किया था. इसमें कई नेताओं के परिवार वाले और रिश्तेदारों को एडजस्ट किया गया है. अलग-अलग जगह जीतन राम मांझी के दामाद, चिराग पासवान के बहनोई, अशोक चौधरी के दामाद सायन कुणाल (आरएसएस कोटा से बिहार धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य) आदि को सेट किया गया है. इसी को लेकर तेजस्वी यादव लगातार हमला कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget